Saturday, June 20

रोज बाउल वेस्ट एंड, हैम्पशायर में स्थित है। इसे स्पॉन्सरशिप की वजह से ‘यूटिलिटा बाउल’ के नाम से भी जाना जाता है जो एक क्रिकेट ग्राउंड और होटल कॉम्प्लेक्स है। यह हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब का होम ग्राउंड है। 2001 से यहाँ पर लगातार मैच होस्ट किए जा रहे हैं।

इसे साउथेम्प्टन के काउंटी ग्राउंड और पोर्ट्समाउथ के यूनाइटेड सर्विसेज़ रिक्रिएशन ग्राउंड की जगह पर बनाया गया था, जो 1882 से हैम्पशायर का होम ग्राउंड था। साउथैंपटन में कई यादगार मैच देखने को मिले हैं जिसमें दर्शकों की धड़कन बढ़ा दी थी।

रोज बाउल स्टेडियम की बाउंड्री साइज और मुख्य जानकारी

ग्राउंड नेम: द रोज़ बाउल (Ageas Bowl / Utilita Bowl)

स्थान: वेस्ट एंड, हैम्पशायर, इंग्लैंड

स्थापना: 2001

दर्शक क्षमता: 15,000

पहला टेस्ट मैच: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (16–20 जून 2011)

पहला वनडे मैच: दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे (10 जुलाई 2003)

पहला T20I मैच: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (13 जुलाई 2005)

पहला महिला वनडे: इंग्लैंड बनाम भारत (24 अगस्त 2006)

पहला महिला T20I: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड (1 जुलाई 2010)

ग्राउंड एंड: नॉर्दर्न एंड, पवेलियन एंड

होम टीम: हैम्पशायर, हैम्पशायर क्रिकेट बोर्ड, सदर्न वाइपर्स, सदर्न ब्रेव

The Rose Bowl Cricket Ground, Southampton Pitch Report

साउथैंपटन ग्राउंड की पिच इंग्लैंड की सबसे फ्लैट पिचों में से है। शुरुआत के कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत स्विंग मिलती है, और उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा हो जाता है और बड़े शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।

रोज बाउल की स्क्वायर बाउंड्री भी छोटी है, जिसकी वजह से इसको पार करना मुश्किल नहीं होता है। रात के मैचों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम हो जाती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस– टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी।

नई बॉल से बॉलर्स को हल्की फुल्की स्विंग।

फ्लैट विकेट।

एवरेज स्कोर- 151

1st इनिंग एवरेज स्कोर– 159

2nd इनिंग एवरेज स्कोर– 149

टोटल चेज करने वाली टीम की जीत– 11

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 9

हाईएस्ट स्कोर– 219/1 इंग्लैंड विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस (2026)

लोएस्ट स्कोर- 122/6 वेस्टइंडीज विमेंस बनाम इंग्लैंड विमेंस (2012)

हाईएस्ट टोटल चेज- 127/4 इंडिया विमेंस बनाम इंग्लैंड विमेंस (2025)

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड– 150/3 इंग्लैंड विमेंस बनाम इंग्लैंड विमेंस (2012)

Most Asked FAQs

1. टी20 इंटरनेशनल में रोज बाउल, साउथैंपटन में हाईएस्ट टोटल?

टी20 इंटरनेशनल में रोज बाउल, साउथैंपटन में हाईएस्ट टोटल 219 रन है, जो कि इंग्लैंड ने श्रीलंका विमेंस के खिलाफ बनाया था।

2. टी20 इंटरनेशनल में रोज बाउल, साउथैंपटन में लोवेस्ट टोटल?

टी20 इंटरनेशनल में रोज बाउल, साउथैंपटन में लोवेस्ट टोटल का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 122 रन बनाए थे।

3. टी20 इंटरनेशनल में रोज बाउल, साउथैंपटन में हाईएस्ट टोटल चेज?

टी20 इंटरनेशनल में रोज बाउल, साउथैंपटन में हाईएस्ट टोटल चेज 127 रन का है, जो कि इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ किया था।

4. टी20 इंटरनेशनल में रोज बाउल, साउथैंपटन की विकेट किसके लिए मददगार है?

टी20 इंटरनेशनल में रोज बाउल, साउथैंपटन की विकेट बैटिंग फ्रेंडली है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version