Monday, March 16

आईपीएल 2026 से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि वह आईपीएल में किस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं।

आईपीएल 2025 में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था। इस धमाकेदार पारी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। लेकिन अब सूर्यवंशी की नजर इससे भी बड़े रिकॉर्ड पर है। वह दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के आईपीएल के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर को तोड़ना चाहते हैं।

क्रिस गेल के हाईएस्ट स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं वैभव

बीसीसीआई के नमन अवार्ड्स के दौरान प्रेज़ेंटर हर्षा भोगले ने वैभव से एक सवाल पूछा गया कि वह क्या हासिल करना चाहेंगे, एक ओवर में छह छक्के, सबसे तेज आईपीएल शतक या फिर गेल के 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना? इस पर सूर्यवंशी ने बिना सोचे तुरंत जवाब दिया कि वह 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे।

आपको बता दें कि, गेल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे। इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे। यह आज भी आईपीएल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

वैभव अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं तूफानी पारी

दिलचस्प बात यह भी है कि इसी साल खेले गए अंडर19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की शानदार पारी खेली थी और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय अंडर 19 टीम ने एक और ख़िताब अपने नाम किया था।

ऐसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर

अगर उनके आईपीएल करियर की बात करें तो वैभव अब तक 7 मैच खेल चुके हैं। इन मुकाबलों की 7 पारियों में उन्होंने 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 101 रन रहा है।

वैभव ने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2026 में वह कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या सच में गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version