Sunday, March 15

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में भारतीय टीम ने विराट कोहली के शतक और कुलदीप की गेंदबाजी के चलते मुकाबला अपने नाम किया था। उसके बाद अगले मैच में भी कोहली ने लगातार शतक लगाया तो वहीं गायकवाड़ ने अपना मेडन सेंचुरी जड़ी लेकिन मार्करम के शतक और ब्रिट्सके तथा ब्रेविस के अर्धशतकों के चलते अफ्रीकी टीम ने मैच जीत लिया।

सीरीज हार से बचना चाहेगी टीम इंडिया

IND vs SA ODI: Virat Kohli And Rohit Sharma Record In Vishakhapatnam
IND vs SA ODI: Virat Kohli And Rohit Sharma Record In Vishakhapatnam

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला वाइजैग के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि जो भी यह मैच जीतेगा वो यह सीरीज भी जीत जाएगा। टीम इंडिया के ऊपर इस मैच में काफी दबाव है। भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस सीरीज में वो उससे बचना चाहेगी।

रोहित और विराट के कंधों पर होगी जिम्मेदारी

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अगला मैच एक नॉकआउट की तरह बन गया है जिसमें जो भी टीम जीतेगी वो सीरीज जीत जाएगी। ऐसे मैचों में दबाव बहुत ज्यादा रहता है। अगर टीम इंडिया को जीतना है तो इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा का चलना बहुत जरूरी है। क्योंकि उन्हें बड़े मैचों में परफॉर्म करना आता है। तीसरा वनडे वाइजैग के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। तो चलिए जानते हैं कि इस मैदान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड कैसा है।

अच्छा है टीम इंडिया का वाइजैग में रिकॉर्ड

वाइजैग में आखिरी बार साल 2023 में वनडे मैच खेला गया था, जहाँ भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो गई थी और लगभग 100 रनों में ऑलआउट हो गई थी। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना विकेट खोए ही वो मैच जीत लिया था। उसके बाद से यहाँ पर कोई मैच नहीं हुआ है। यही नहीं, इस ग्राउंड पर सिर्फ 10 वनडे खेले गए हैं, जिसमें चेज़ करने वाली टीम ने 7 बार बाजी मारी है।

विराट का प्रदर्शन है अकल्पनीय

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वाइजैग के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यहाँ पर खेले 7 मुकाबलों में 97.83 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 587 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक भी निकले हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 157 है।

शानदार है रोहित का प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने भी वाइजैग में 7 मैच खेले हैं जिसमें 59.16 की एवरेज से 355 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। यही नहीं, उनका बेस्ट स्कोर 159 रन है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version