Tuesday, March 10

टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। वडोदरा में हुए पहले मैच में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही वह 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। उनके खिलाड़ी लगातार चोट के चलते बाहर हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब कौन सा खिलाड़ी चोटिल हो गया है।

साइड स्ट्रेन के चलते वनडे सीरीज से बाहर हुए वॉशिंगटन सुंदर

Washington Sundar Ruled Out Of NewZealand ODI Series
Washington Sundar Ruled Out Of NewZealand ODI Series

टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के चलते न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। सुंदर को पहले मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते वह अपनी जगह पर बल्लेबाज़ी करने नहीं आ सके थे। उन्हें गेंदबाज़ी करने के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते वह अपने कोटे के पूरे ओवर गेंदबाज़ी भी नहीं कर पाए थे।

गेंदबाजी के समय लगी थी चोट

सुंदर बीच में ही ग्राउंड छोड़कर चले गए थे और उनकी जगह पर ध्रुव जुरेल ने बतौर सब्स्टीट्यूट फील्डिंग की थी। वॉशिंगटन साइड स्ट्रेन के चलते बाहर हो गए हैं। उनके चोटिल होने की जानकारी हर्षित राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी थी। वह वनडे सीरीज के बचे हुए मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि वह टी20 सीरीज में भाग ले सकते हैं।

सुंदर का चोटों का रहा है पुराना नाता

सुंदर बल्लेबाज़ी करने हर्षित राणा के बाद आए थे। उन्होंने 7 गेंदों का सामना करते हुए 7 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाज़ी में 5 ओवर में 27 रन दिए थे। हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। वॉशिंगटन की जगह पर अभी किसी भी खिलाड़ी को बैकअप के रूप में शामिल नहीं किया गया है।

यह पहला मौका नहीं है जब सुंदर चोट के चलते बाहर हुए हों। उनका चोटों का पुराना नाता है और वह लगातार चोट के चलते कई सालों तक टीम इंडिया से बाहर रहे हैं। वॉशिंगटन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में चुना गया है। हालांकि उसमें भाग लेने में अभी कोई संदेह नहीं है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version