Tuesday, March 3

इस वक्त भारत में WPL का दूसरा सीजन चल रहा है। पहले सीजन को मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में अपने नाम किया था। इसके बाद फिलहाल इसका दूसरा सीजन चल रहा है और फैंस का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस लीग से मौजूदा वक्त में युवा प्रतिभाओं में मौका और प्रेरणा मिल रही है। डब्यूपीएल के बाद कई लोगों के मन में महिला खेल के इतिहास के बारे में जिज्ञासा शुरु हुई कि आखिर पहला महिला क्रिकेट मैच कब खेला गया था? आपकी इस जिज्ञासा को पूरा करने के लिए आज हम महिला क्रिकेट के इतिहास के बारे में बात करने जा रहे हैं।

250 साल पहले हुआ था रिकॉर्डेड मैच

आज के समय में पुरुष क्रिकेट के साथ-साथ महिला क्रिकेट को भी फैंस की तरफ से भरपूर प्यार मिल रहा है। लेकिन कई लोगों को ये आज भी नहीं पता है कि आखिर महिला क्रिकेट की शुरुआत कब हुई थी? वैसे तो महिला क्रिकेट का इतिहास भी उतना ही पुराना है जितना कि पुरुष क्रिकेट का, लेकिन आज से करीब 250 साल पहले महिलाओं के लिहाज से पहला रिकॉर्डेड मैच खेला गया था।

इस साल रखी गई महिला क्रिकेट लीग की नींव

26 जुलाई 1745 को जब Bramley और Hambledon के बीच पहला क्रिकेट मैच हुआ, जो  कि रिकॉर्डेड था। इसके अलावा पहला क्रिकेट क्लब सन् 1887 में Yorkshire में बना था। अगर बात करें विमेंस क्रिकेट लीग की तो इसका श्रेय ऑस्ट्रेलिया को दिया जाता है, क्योंकि 1894 में इसी देश ने महिला क्रिकेट लीग की नींव रखी। इसके बाद सन् 1958 को इंटरनेशनल विमेंस क्रिकेट कॉउन्सिल बनी और 2005 आते-आते IWCC, ICC के साथ मर्ज हो गई। पहला टेस्ट मैच 1934 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था।

ये भी पढ़ें: 9 महीने बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी की, पहली ही गेंद पर किया कमाल

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version