इंडिया की टीम ऑस्ट्रेलिया पहुँच चुकी हैं जहाँ दोनों देशों के बीच व्हाइट बॉल फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे में 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जायेगा। यह मुकाबला सुबह 9 बजे खेला जायेगा जबकि टॉस सुबह 8:30 बजे किया जायेगा।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच का फॉर्मेट?
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी ताकि बढ़त बना सकें।
भारत में इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया का लाइव प्रसारण कहां देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच का प्रसारण किया जायेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा, आप हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।
इंडिया वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मिशेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।







