भारत में लगातार क्रिकेट का प्रसार हो रहा है, जिसके चलते आए दिन कोई न कोई नई लीग सामने आती रहती है। भारत में सीजन बॉल तो काफ़ी फेमस है, लेकिन उससे भी ज़्यादा पॉपुलैरिटी टेनिस बॉल की है। क्योंकि यह सस्ती आती है और इससे खेलने के लिए बहुत से क्रिकेटिंग इक्विपमेंट की ज़रूरत भी नहीं होती है। इसलिए हर गली-मोहल्ले में लोग अक्सर टेनिस बॉल से खेलते हुए दिख जाते हैं।
टेनिस बॉल को बढ़ावा देने के लिए अब एक नई लीग शुरू की गई है, जिसका नाम है “इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग”। इस लीग के ब्रांड एम्बेसडर क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर खुद हैं। तो चलिए जानते हैं कि (Indian Street Premier League) को आप कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग कब से कब तक खेली जाएगी?

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग की शुरुआत 9 जनवरी को हुई थी और इसका फ़ाइनल 6 फ़रवरी को खेला जाएगा। इस लीग में 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके बीच 40 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें क्वालीफ़ायर 1, क्वालीफ़ायर 2, एलिमिनेटर और फ़ाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में कौन-कौन सी टीमें भाग ले रही हैं?
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें माझी मुंबई, श्रीनगर के वीर, अहमदाबाद लायंस, टाइगर्स ऑफ़ कोलकाता, चेन्नई सिंगम्स, दिल्ली सुपरहीरो, फाल्कन राइजर्स हैदराबाद और बेंगलुरु स्ट्राइकर्स शामिल हैं।
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के मैच कहाँ खेले जाएंगे?
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के मैच गुजरात के सूरत शहर में खेले जाएंगे।
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के मैचों का फ़ॉर्मेट?
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग टी10 फ़ॉर्मेट में खेली जाती है। यह टूर्नामेंट नई प्रतिभाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका देता है। इस लीग में सभी मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे और रात 8:00 बजे होती है।
भारत में Indian Street Premier League का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1 चैनल पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
Indian Street Premier League के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालाँकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
Indian Street Premier League फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालाँकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।







