सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी भारत में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होता हैं। इस इवेंट में जो भी खिलाड़ी अच्छा करता हैं वो न सिर्फ आईपीएल में बल्कि टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकता हैं। इस बार फाइनल में ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखण्ड और अंकित कुमार की कप्तानी वाली हरियाणा पहुंची हैं।
ईशान किशन को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था और अब वो जगह बनाने के लिए डोमेस्टिक खेल रहे हैं और उसमें अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं घरेलू क्रिकेट के महामुकाबले को आप कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।
सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी का फाइनल मैच कहाँ खेला जाएगा?

सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी का फाइनल मैच 18 दिसंबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में खेला जायेगा। इस मुकाबले में टॉस 4:00 और मैच 4:30 बजे शुरू होगा।
सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी के फाइनल मैच का फॉर्मेट?
सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी का फाइनल मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी यह मुकाबला जीतेगी वो खिताब जीत जाएगी।
भारत में सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी के फाइनल का लाइव प्रसारण कहां देखें?
सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी का फाइनल के पांचवे टी20 मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर किया जायेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1 पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi पर स्विच कर सकते हैं।
सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी का फाइनल के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी का फाइनल मैच फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी के फाइनल का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।







