Wednesday, February 18

 T20 World Cup 2026 Super 8: ICC Men’s T20 World Cup क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट्स में से एक है। इस  टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हुई है, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के मुकाबले अब खत्म हो चुके हैं और टूर्नामेंट रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। अब बारी है सुपर 8 की, इसका पहला मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इस आर्टिकल में हम आपको सुपर 8 टीम्स और सुपर 8 के मुकाबले को कहाँ और कैसे लाइव देखे इसके बारे में भी बताएँगे।

यह हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमों की लिस्ट

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. श्रीलंका (ग्रुप B)
  4. जिम्बाब्वे (ग्रुप B)
  5. वेस्टइंडीज (ग्रुप C)
  6.  इंग्लैंड (ग्रुप C)
  7. दक्षिण अफ्रीका (ग्रुप D)
  8. न्यूजीलैंड (ग्रुप D)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल

  1. 21 फरवरी: न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
  2.  22 फरवरी: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे
  3. 22 फरवरी: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
  4. 23 फरवरी: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज, वानखेड़े स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
  5. 24 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
  6. 25 फरवरी: न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
  7. 26 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे
  8. 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
  9. 27 फरवरी: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
  10. 28 फरवरी: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
  11. 1 मार्च: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, अरुण जेटली स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे
  12. 1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स, शाम 7:00 बजे

सुपर 8 के मुकाबले का लाइव प्रसारण कहाँ देख सकते हैं

इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के मैच में सुपर 8 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देख सकते हैं?

सुपर 8 के मुकाबले मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा।

टी20 वर्ल्ड कप के मैच में सुपर 8 के मुकाबले फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी सुपर 8 के मुकाबलो का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री में उपलब्ध है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version