Women’s ODI World Cup 2025: वनडे क्रिकेट को हम सीमित ओवर क्रिकेट भी कहते हैं। इस बार महिलाओं के वनडे विश्व कप 2025 का खिताब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम को हराकर जीता है। इन दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। इसमें भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ 52 रन से जीत दर्ज की थी।
वहीं इस फाइनल मैच भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसमें सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। आइए इस संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते है।
1. दीप्ति शर्मा :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिन गेंदबाज दीप्ति शर्मा का नाम आता है। वहीं इस संस्करण में उन्होंने 9 पारियों में खेलते हुए 20.40 की गेंदबाजी औसत के साथ कुल 22 विकेट लिए हैं। वहीं इस बीच उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट 6 से कम (5.52) की रही है।

जबकि इस फाइनल मैच में उन्होंने 9.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 39 रन देकर 5 विकेट हासिल किए हैं। तभी तो उनके इस दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया है। इसके अलावा इस संस्करण में उन्होंने कुल 215 रन भी बनाए थे।
2. एनाबेल सदरलैंड :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड का नाम आता है। इस स्टार खिलाड़ी ने इस संस्करण में 7 मैचों में खेलते हुए 15.82 की शानदार गेंदबाजी औसत और 4.45 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 17 विकेट लिए थे।

इसके अलावा भारत के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में भी उन्होंने 2 बल्लेबाजों को आउट किया था। इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ ही लीग मैच में भी 40 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। जबकि यह इस टूर्नामेंट में उनका एकमात्र 5 विकेट हॉल भी साबित हुआ है।
3. सोफी एक्लेस्टोन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन का नाम आता है। इस इंग्लिश स्पिन गेंदबाज ने 7 मैचों में खेलते हुए 14.25 की गेंदबाजी औसत के साथ 16 सफलताएं हासिल की थी। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 5 से कम (4.05) रही थी।

वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट लेना भी रहा था। इसके चलते हुए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में भी 44 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया था।
4. श्री चरणी :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भारत की स्टार स्पिन गेंदबाज श्री चरणी रही है। क्यूंकि इस मेगा टूर्नामेंट में उन्होंने 9 पारियों में 27.64 की गेंदबाजी औसत के साथ 14 विकेट लिए लिए थे। वहीं इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 5 से कम (4.96) की रही थी।

इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 41 रन देकर 3 विकेट लेना रहा था। वहीं इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। क्यूंकि इस पूरे टूर्नामेंट में खेलते हुए वह भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के भरोसे पर भी खरी उतरी हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







