Women’s ODI World Cup: महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड टीम की तरफ से 1,000+ रन बनाने के मामले में टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने अपना नाम दर्ज करवा लिया है। क्यूंकि उन्होंने अब उन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। इंदौर में खेले गए मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलते हुए महिला विश्व कप 2025 के 23वें मैच में अपना चौथा रन बनाते ही इस उपलब्धि को हासिल कर लिया था। वहीं इस बीच आइए महिला विश्व कप के इतिहास में 1,000 से अधिक रन बनाने वाली इंग्लैंड की बल्लेबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. जेनेट ब्रिटिन :-
इस मामले में जेनेट ब्रिटिन इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की तरफ से पहली महिला बल्लेबाज बनी थी, जिन्होंने महिला वनडे विश्व कप में 1,000 रन बनाए थे। उन्होंने महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में कुल 36 मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 35 पारियों में 43.30 की बल्लेबाजी औसत और 60.40 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,299 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से नाबाद रहते हुए 138 रन की सर्वोच्च पारी भी आई थी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए थे। इसके अलावा इस ब्रिटिश महिला बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर में कुल 2,121 रन बनाए थे।
2. चार्लोट एडवर्ड्स :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर पहुंचने वाली बल्लेबाज इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स का नाम आता है। उन्होंने भी इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 30 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 53.52 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 1,231 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से नाबाद रहते हुए 173 रन की सर्वोच्च पारी भी आई थी।

इस बीच उन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में कुल 191 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उनके बल्ले से 38.16 की बल्लेबाजी औसत के साथ 5,992 रन आए थे। जबकि उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में कुल 9 शतक भी लगाए थे।
3. नैट साइवर-ब्रंट :-
इस सूची में अभी तीसरे पायदान पर पहुंचने वाली इंग्लिश बल्लेबाज कप्तान नैट साइवर-ब्रंट का नाम आता है। इस स्टार महिला बल्लेबाज ने भी वनडे विश्व कप के इतिहास में कुल 24 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 52.78 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 1,003 रन बनाए हैं।

वहीं इस बीच उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 96 से ज्यादा की रही है। इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 5 शतक और 2 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा अभी तक अपने शानदार वनडे करियर में उनके बल्ले से 4,290 रन भी आए हैं। इस दौरान उनका नाबाद रहते हुए 148 रन का सर्वोच्च स्कोर रहा है। जबकि उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में कुल 10 शतक भी लगाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







