Tuesday, June 23

आज के AUSW vs PAKW मैच में सही प्लेइंग XI ही जीत तय करेगी।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 21वाँ मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान विमेंस के बीच ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों की प्लेइंग XI को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि इस समय दोनों टीमों की फॉर्म काफी अच्छी नजर आ रही है।

ऑस्ट्रेलिया अच्छी फॉर्म में है जबकि पाकिस्तान विमेंस खराब फॉर्म में चल रही है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।

काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल में कैसी रहेगी पिच?

ब्रिस्टल की पिच पर शुरू के ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग रहती है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है वैसे-वैसे विकेट सपाट होती जाती है और बल्लेबाजी के लिए कंडीशन और अच्छी हो जाती है।

पावरप्ले के बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट लगा सकते हैं। दूसरी पारी में पिच और भी अच्छी हो जाती है और चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता है।

AUSW vs PAKW Playing XI: ऑस्ट्रेलिया विमेंस की संभावित प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ (वीसी), सोफी मोलिनक्स (कप्तान), एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, जॉर्जिया वेयरहम।

ऑस्ट्रेलिया विमेंस की बात करें तो इस मैच में प्लेइंग 11 में बिना बदलाव के साथ उतर सकती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक अपने सभी मुकाबले जीते है और लगभग सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में भी है इसलिए वह सेम प्लेइंग 11 के साथ जा सकती है।

AUSW vs PAKW Playing XI: पाकिस्तान विमेंस की संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान प्लेइंग 11: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयहशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इरम जावेद, नतालिया परवेज, तुबा हसन, डेना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।

वहीं अगर पाकिस्तान पर नजर डालें तो इस समय टीम का प्रदर्शन काफी खराब है। पिछले मुकाबले में भी उन्होंने बदलाव किए थे इसलिए इस मैच में वो उसी टीम को बरकरार रख सकती है।

AUSW vs PAKW: किसे मिलेगा मौका और कौन हो सकता है बाहर

अब अगर संभावित बदलावों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में सेम प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है इसलिए उसी टीम के साथ उतर सकती है।

अगर पाकिस्तान की बात करें, तो वह भी बिना बदलाव के साथ उतर सकती है। टीम के पास अच्छे बैकअप भी नहीं है इसलिए वो उन्हीं खिलाड़ियों को बैक कर सकती है।

AUSW vs PAKW: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया विमेंस की तरफ से फोएब लीचफील्ड और बेथ मूनी पर पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं पाकिस्तान विमेंस के लिए कप्तान फातिमा सना एक बार फिर मैच का रुख बदल सकती हैं।

अंत में, काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले इस मुकाबले में AUSW vs PAKW Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version