Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज वीरवार, 25 जून 2026 को 23 वां मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक केवल 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। वहीं आज इस मैच को जीतकर भारतीय टीम अपनी पकड़ को और भी मजबूत करना चाहेगी। जबकि बांग्लादेश की टीम आज बड़ा उलटफेर करने के इरादे से उतरने वाली है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
BANW टीम के खिलाफ INDW का पलड़ा रहा है भारी :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम को इस दौरान केवल 3 मैच में जीत मिली है।

जबकि भारतीय महिला टीम को इस बीच कुल 20 मैच में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा आज इन दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मैच देखने को मिल सकता है। जबकि भारतीय टीम आज के इस मैच को जीतने के साथ अपनी स्थिति को और भी मजबूत करना चाहेगी।
आज इस तरह की हो सकती है BANW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में भारतीय महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में बांग्लादेश महिला टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में भारतीय टीम की तरफ से केवल कप्तान निगार सुल्ताना ने ही 32 रन की अच्छी पारी खेली थी। अन्य कोई भी बल्लेबाज तब बड़ी पारी नहीं खेली पाई थी। जबकि गेंदबाजी में तब कोई भी गेंदबाज अच्छा नहीं कर पाई थी। लेकिन आज के इस मैच में यह टीम शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

BANW टीम की संभावित एकादश :- निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, जुएरिया फिरदौस
BANW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- रितु मोनी, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, दिलारा अख्तर, ताज नेहर
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है INDW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में भारतीय महिला टीम को 10 विकेट से शानदार जीत मिली थी। तब उस मैच में भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 55 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि अन्य बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने भी 26 रन की पारी खेली थी। वहीं तब गेंदबाजी में रेणुका सिंह ठाकुर और राधा यादव ने 3-3 विकेट लिए थे। आज इस मैच में भी टीम को अपने सभी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

INDW टीम की संभावित एकादश :- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़,
INDW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव
कैसी रहने वाली है आज ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच :-
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों और उछाल के लिए जानी जाती है। इसके अलावा मैच के शुरुआत में यह पिच सभी तेज गेंदबाजों को काफी मदद करता है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह बल्लेबाजों के लिए भी अनुकूल हो जाती है।

इसके अलावा जब मौसम साफ रहता है और गेंद पुरानी हो जाती है, तब बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बड़े स्कोर बना सकते हैं। इसके अलावा जो भी टीम यहां पर टॉस को जीतती है तो वह पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद करती है।
कैसा रहेगा आज मेनचेस्टर का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज वीरवार, 25 जून को मेनचेस्टर में मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना कोई भी खलल नहीं डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज वीरवार, 25 जून को मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 6:30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







