Thursday, June 25

NEDW vs SAW मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मुकाबला नीदरलैंड्स विमेंस और साउथ अफ्रीका विमेंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 25 जून को ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ बेबेट लीडे की कप्तानी वाली NEDW है, तो दूसरी तरफ लौरा वुल्फ़ार्ट की अगुवाई में SAW जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज NEDW vs SAW मैच में कौन जीतेगा।

NEDW vs SAW में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच:

नीदरलैंड्स विमेंस जीती: –

साउथ अफ्रीका विमेंस जीती: –

नो रिजल्ट: –

NEDW vs SAW: काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल पिच रिपोर्ट

काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होती है। शुरुआत के 2-3 ओवर तक ही तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होती है लेकिन उसके गेंद स्विंग होना बंद हो जाती है और बल्लेबाजों का बोलबाला होता है।

यहीं नहीं छोटी स्क्वायर बाउंड्री की वजह से बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट लगाने में सफल हो जाते है। लाल मिट्टी की विकेट होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है।

पहली पारी का औसत स्कोर– 161

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 154

NEDW vs SAW: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी आसान हो जाती है।

इस टूर्नामेंट में भी SAW की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन NEDW के पास भी कई मैच विनर्स मौजूद है जो कि मैच का रुख बदल सकती है।

आज के NEDW vs SAW मुकाबले में किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं है। ब्रिस्टल में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और साउथ अफ्रीका विमेंस के पास काफी अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है जो कि किसी भी पिच पर अच्छा कर सकता है और उनके पास ऐसे स्पिनर्स हैं जो न सिर्फ मिडल ओवर में कम इकॉनमी से रन देकर दबाव बनाते हैं बल्कि विकेट भी चटकाते हैं। जबकि, नीदरलैंड्स के पास भी शानदार गेंदबाजी लाइनअप मौजूद है।

यहीं नहीं साउथ अफ्रीका के पास लोअर ऑर्डर में नीदरलैंड्स से ज्यादा फायर पावर मौजूद है और उनकी टीम भी नीदरलैंड्स से काफी मजबूत है इसलिए इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम जीत दर्ज कर सकती है।

मैच विनर: SAW

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version