Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज मंगलवार, 23 जून 2026 को 20 वां मैच श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच इंग्लैंड के ब्रिस्टल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
इसके अलावा अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। आज भी इनके बीच हमें एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
IREW टीम के खिलाफ SLW टीम का पलड़ा रहा है भारी :- महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए श्रीलंका की टीम को इनमें से कुल 4 मैच में जीत मिली है।

जबकि इस दौरान आयरलैंड महिला टीम को इनमें से केवल एक मैच में ही जीत हासिल हुई है। वहीं आज के इस मैच को भी श्रीलंका की टीम अपने स्थान को आगे पक्का करना चाहेगी।
आज इस तरह की हो सकती है IREW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ खेले अपने पिछले मैच में आयरलैंड महिला टीम को 7 रन से जीत मिली थी। तब उस मैच में आयरलैंड टीम की तरफ से गैबी लुईस ने 119 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में तब फ्रेया सार्जेंट और ओरला प्रेन्डरगास्ट ने 2-2 विकेट लिए थे। आज के इस मैच में भी टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।

IREW टीम की संभावित एकादश :- गैबी लुईस (कप्तान), एमी हंटर (विकेटकीपर), ओर्ला प्रेन्डरगास्ट ,रेबेका स्टोकेल ,लीह पॉल ,क्रिस्टीना कूल्टर रेली ,एलिस टेक्टर ,अर्लीन केली ,अलाना डेलज़ेल ,कारा मरे ,एमी मैगुइरे।
IREW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- लुईस लिटिल, जॉर्जिया डेम्पसी, लारा मैकब्राइड, अवा कैनिंग
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है SLW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में आयरलैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में श्रीलंका महिला टीम को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में श्रीलंका टीम की तरफ से हर्षिता समारविक्रमा 65 और कविशा दिलहारी 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेल पाई थी। जबकि गेंदबाजी में तब कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। आज के इस मैच को जीतकर श्रीलंका की टीम अपने विश्व कप अभियान को मजबूती देना चाहेगी।

SLW की संभावित एकादश :- चमारी अटापट्टू (कप्तान),विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, काव्या कविंदी, कवीशा दिलहारी, हसीना परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारा, मल्की मदारा, उदेशिका प्रबोधिनी
SLW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- कौशिनी नुत्यांगना, निमाशा मीपागे, शशिनी गिम्हानी, चेतना विमुक्ति
कैसी रहने वाली है आज ब्रिस्टल स्टेडियम की पिच :-
इंग्लैंड के काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच सपाट होती है। इसको सीट यूनिक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस स्टेडियम पर बाउंड्री छोटी और तेज आउटफील्ड के कारण यहाँ हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। लेकिन यहां पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है और खेल आगे बढ़ने पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है।

इसके अलावा इस मैदान पर गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आती है, जिससे शॉट खेलना आसान हो जाता है। इसके अलावा यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अक्सर फायदा मिलता है। वहीं इस मैदान की पिच सपाट होने के चलते हुए कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। जबकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 से 175 रन के बीच रहता है। इसके अलावा यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अक्सर फायदा मिलता है।
कैसा रहेगा आज ब्रिस्टल का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज मंगलवार, 23 जून को ब्रिस्टल में हल्के बादलों और धूप के मिश्रण के साथ काफी गर्म रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल नहीं डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज मंगलवार, 23 जून को इंग्लैंड के ब्रिस्टल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 6:30 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







