INDW vs BANW मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला इंडिया विमेंस और बांग्लादेश विमेंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 25 जून को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली INDW है, तो दूसरी तरफ निगर सुल्ताना की अगुवाई में BANW जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज INDW vs BANW मैच में कौन जीतेगा।
INDW vs BANW में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 14
इंडिया विमेंस जीती: 12
बांग्लादेश विमेंस जीती: 2
नो रिजल्ट: 0
INDW vs BANW: एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, मैनचेस्टर पिच रिपोर्ट
ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होती है। शुरुआत के 2-3 ओवर तक ही तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होती है लेकिन उसके गेंद स्विंग होना बंद हो जाती है और बल्लेबाजों का बोलबाला होता है।
यहीं नहीं छोटी स्क्वायर बाउंड्री की वजह से बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट लगाने में सफल हो जाते है। लाल मिट्टी की विकेट होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है।
पहली पारी का औसत स्कोर– 161
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 154
INDW vs BANW: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
इंडिया: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।
बांग्लादेश: दिलारा एक्टर (विकेटकीपर), शोभना मोस्टोरी, ताज नेहर, निगार सुल्ताना(कप्तान और विकेटकीपर) शोर्ना एक्टर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, फरिहा त्रिस्ना, मारुफा एक्टर, नाहिदा एक्टर
INDW vs BANW: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी आसान हो जाती है।
इस टूर्नामेंट में भी INDW की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन BANW के पास भी कई मैच विनर्स मौजूद है जो कि मैच का रुख बदल सकती है।
आज के INDW vs BANW मुकाबले में किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं है। ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और इंडिया विमेंस के पास काफी अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है जो कि किसी भी पिच पर अच्छा कर सकता है और उनके पास ऐसे स्पिनर्स हैं जो न सिर्फ मिडल ओवर में कम इकॉनमी से रन देकर दबाव बनाते हैं बल्कि विकेट भी चटकाते हैं। जबकि, बांग्लादेश के पास भी शानदार गेंदबाजी लाइनअप मौजूद है।
इंडिया के पास लोअर ऑर्डर में बांग्लादेश से ज्यादा फायर पावर मौजूद है। इसलिए इस मुकाबले में भारतीय टीम मैच जीत सकती है।
मैच विनर: INDW
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







