Friday, March 20

ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का 13वां सीजन शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। इसका आगाज 30 सितंबर को होगा और फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेज़बानी भारत और श्रीलंका में की जाएगी। महिला विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने सात बार इस ट्रॉफी को जीता है। महिला वर्ल्ड कप 2025 में प्रत्येक टीमों के टॉप रैंकिंग वाले 5 महिला ऑलराउंडर खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

ऑस्ट्रेलिया: ऐश गार्डनर (ICC RANKING 1)

ऑस्ट्रेलिया के लिए गार्डनर का योगदान सिर्फ गेंद तक ही नहीं है, बल्कि वह बीच आकर बल्लेबाज को भी मजबूती प्रदान करती हैं। जरूरत पड़ने पर उन्होंने अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन भी बनाए हैं। विश्व कप में बल्ले से उनका रिकॉर्ड दो वर्ल्ड कप में 134 रन का है, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 48 रन का है, जो उन्होंने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 18 गेंदों पर बनाया था। गार्डनर का वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन स्कोर 102 रन और गेंदबाजी में उनका बेस्ट 5/30 विकेट का है।

दक्षिण अफ्रीका: मारिज़ैन कप्प (ICC RANKING 2)

साउथ अफ्अरीका के इस महिला ऑलराउंडर ने अपनी गेंदबाजी के अलावा वनडे मैच में 3182 रन बना चुकी है। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख खिलाड़ी भी हैं। मारिज़ैन कप्प के नाम पहले ही विश्व कप में शतक है और उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 451 रन बनाए हैं। इस बार दक्षिण अफ्रीका की टीम को ट्रॉफी जितने में इनकी अहम भूमिका हो सकती है। मारिज़ैन का वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन स्कोर नाबाद 121 रन और गेंदबाजी में उनका बेस्ट 5/45 विकेट का है।

भारत: दीप्ति शर्मा (ICC RANKING 4)

दीप्ति शर्मा ने गेंद के साथ अपने प्रदर्शन के अलावा बल्ले से भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करती हैं, जब टीम को उनके अनुभव की जरूरत होती है तो वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करर्ते हुए टीम के लिए रन जोडती हैं, और उन्होंने 2017 और 2022 के विश्व कप में 278 रन बनाकर यह साबित भी किया है। वह एक अच्छी ऑलराउंड परफोरमेंस कर सकती हैं। दीप्ति का वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन स्कोर 188 और गेंदबाजी में उनका बेस्ट 6/20 विकेट का है।

न्यूजीलैंड: अमेलिया केर(ICC RANKING 5)

न्यूजीलैंड की इस 24 वर्ष की महिला खिलाड़ी ने 77 वनडे मैचों में 2167 रन बनाए हैं। महिला वर्ल्ड कप 2025 में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी उम्मीद हैंअमेलिया, इस वर्ल्ड कप में 214 रन और 19 विकेट के अपने रिकार्ड में बढ़ोतरी के लिए इस बार मैदान पर उतरेंगी। केर का वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन स्कोर नाबाद 232 और गेंदबाजी में उनका बेस्ट 5/17 विकेट का है।

श्चरीलंका: मारी अथापथु (ICC RANKING 7)

अपनी शानदार बल्लेबाजी के अलावा अथापट्टू ने अपनी गेंदबाजी से बहुत से मौके पर टीम को जीत दिलाने का काम किया है। इनका ऑलराउंड प्रदर्शन उन्हें और खिलाडीयों से खास बनता है। अब तक श्रीलंका के लिए इस खिलाड़ी ने 115 मैचों में 3877 रन बनाए हैं। मारी का वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन स्कोर नाबाद 195 और गेंदबाजी में उनका बेस्ट 3/15 विकेट का है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version