Monday, August 18

Best Spells in the Womens Premier League: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में कई शानदार गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का दिल जीता है। इस लीग में बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिला है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाली ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिसा पेरी ने 6/15 अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

उनके अलावा इस लिस्ट में मरिज़ान कैप, अक्षा सोबना, टारा नॉरिस और किम गर्थ का भी नाम शामिल है। जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से वीमेंस क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां हम उन गेंदबाजों की बात कर रहे हैं जिन्होंने एक पारी में सबसे बढ़िया गेंदबाजी स्पेल डाला है।  

वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे बढ़िया स्पेल | Best Spells in the Womens Premier League

1. एलिसा पेरी – RCB Women – 6/15 vs MI Women (2024)

Best Spells in the Womens Premier League
Ellyse Perry – Best Spells in the Womens Premier League/Getty Images

सबसे बढ़िया गेंदबाजी स्पेल के मामले में एलिसा पेरी का नाम पहले नंबर पर आता है। उन्होंने 12 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस महिला टीम के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मुकाबले में 4 ओवरों में सिर्फ 15 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। उनकी शानदार गेंदबाजी ने RCB Women को बड़ी बढ़त दिलाई। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 3.75 का रहा था। 

2. मरिज़ान कैप – DC Women – 5/15 vs GG Women (2023)

Best Spells in the Womens Premier League
Marizana Kapp – Best Spells in the Womens Premier League/Getty Images

बेस्ट बॉलिंग स्पेल किम लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स की स्टार ऑलराउंडर मरिज़ान कैप का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने 11 मार्च 2023 को गुजरात जायंट्स के खिलाफ DY पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में 4 ओवरों में 15 रन देकर 5 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 3.75 था और उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में अहम योगदान दिया था।  

3. अक्षा सोबना – RCB Women – 5/22 vs UPW Women (2024)

Best Spells in the Womens Premier League
Best Spells in the Womens Premier League/Getty Images

सबसे बढ़िया स्पेल डालने के मामले में अक्षा सोबना का नाम तीसरे स्थान पर आता है। 24 फरवरी 2024 को अक्षा सोबना ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवरों में 22 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था। उनका इकॉनमी रेट 5.50 का रहा और उन्होंने अपने स्पेल से विपक्षी बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। 

4. टारा नॉरिस – DC Women – 5/29 vs RCB Women (2023)

Best Spells in the Womens Premier League
Tara Norris – Best Spells in the Womens Premier League/Getty Images

वीमेंस विमेंस प्रीमियर लीग में सबसे बढ़िया गेंदबाजी स्पेल के मामले में टारा नॉरिस का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है। उन्होंने 5 मार्च 2023 को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में 29 रन देकर 5 विकेट झटके। उनका इकॉनमी रेट 7.25 था और उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

5. किम गर्थ – GG Women – 5/36 vs UPW Women (2023)

Best Spells in the Womens Premier League
Kim Garth – Best Spells in the Womens Premier League/Getty Images

सबसे बढ़िया स्पेल डालने के मामले में गुजरात जायंट्स की तेज गेंदबाज किम गर्थ का नाम इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। उन्होंने  5 मार्च 2023 को DY पाटिल स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस दौरान 4 ओवरों में 36 रन देकर कुल 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि, उनका इकॉनमी रेट 9.00 था, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को  एक अच्छी स्थिति पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।  

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version