Monday, August 18

GGW vs RCBW: WPL 2025 के तीसरे सीजन का पहला मुकाबला वडोदरा में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस पहले ही मुकाबले में गुजरात के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बना दिए हैं। इसके अलावा इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बने हैं।    

एश्ले गार्डनर का धमाका WPL में पहली बार हैट्रिक छक्के लगाने का कारनामा  

WPL 2025: Ashleigh Gardner
WPL 2025: Ashleigh Gardner created two big records in WPL history/Getty Images

गुजरात की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने भी इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए WPL इतिहास में पहली बार लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के (हैट्रिक सिक्स) लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी इस विस्फोटक पारी ने गुजरात को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।  

बेथ मूनी ने जमाया WPL 2025 का पहला अर्धशतक 

गुजरात जायंट्स की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी ने WPL 2025 के तीसरे सीज़न का पहला अर्धशतक (फिफ्टी) जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और बैंगलोर की गेंदबाजों पर दबाव बनाया।  

WPL 2025 की पहली ‘हैट्रिक चौका’ लगाने वाली खिलाड़ी बनीं बेथ मूनी  

GGW vs RCBW- Ashley Gardner's blast in Scotland first, two big records in her name in WPL history
GGW vs RCBW- Ashleigh Gardner created two big records in WPL history/Getty Images

बेथ मूनी ने सिर्फ अर्धशतक ही नहीं जमाया बल्कि WPL 2025 के तीसरे सीजन के पहले मैच में लगातार तीन गेंदों पर तीन चौके (हैट्रिक चौका) लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने गुजरात की पारी को मजबूत किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।  

GGW vs RCBW: स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी 

GGW vs RCBW (WPL 2025)
GGW vs RCBW (WPL 2025)

गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम के बीच मुकाबला वडोदरा स्टेडियम में खेला गया। बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस फैसले को गुजरात की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने अपने बल्ले से चुनौती दी और शानदार प्रदर्शन कर रिकॉर्ड बना डाला।  

WPL 2025 का रोमांच जारी 

WPL 2025 का यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर के रिकॉर्ड्स ने इस सीज़न को और भी खास बना दिया है। इस मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा है। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version