रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) ने शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को WPL 2025 के पहले मुकाबले में इतिहास रचते हुए 202 रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज कर लिया। गुजरात जायंट्स (GGW) के खिलाफ वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने। यहाँ हम GGW vs RCB मुकाबले में बने कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स पर नजर डालने जा रहे हैं।
WPL 2025: GGW vs RCBW मुकाबले में बने ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मुकाबले में 202 रनों का सफल रन चेज किया, जो WPL इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। RCB ने इस मामले में 2024 में मुंबई इंडियंस द्वारा गुजरात जायंट्स के खिलाफ ही दिल्ली में किए गए 191 रनों के सफल रन चेज का रिकॉर्ड तोड़ा।
2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा गुजरात जायंट्स के खिलाफ 202 रनों का सफल रन चेज वीमेंस टी20 क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है। इससे पहले, वेस्टइंडीज वीमेंस टीम ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया वीमेंस टीम के खिलाफ नॉर्थ साउंड में 213 रनों का सफल रन चेज किया था।
3. इस मुकाबले में जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 और बेंगलुरु ने रन चेज करते हुए 202 रन बनाए। इस मैच में कुल मिलाकर 403 रन बने, जो अब WPL इतिहास में सबसे ज्यादा रनों वाला मुकाबला बन चुका है।
4. इस मैच में गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/5 का स्कोर बनाया, जो WPL इतिहास में उनका संयुक्त रूप से सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले, उन्होंने अपना सबसे बड़ा टोटल सबसे बड़ा टोटल (201/7) 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में बनाया था।
5. जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में कुल मिलकर 16 छक्के लगाए, जो किसी एक WPL मैच में सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले, 2024 में RCB और DC के बीच बेंगलुरु में खेले गए मैच में 19 छक्के लगाए गए थे।
6. इस मुकाबले की पहली पारी में GGW ने 10 छक्के लगाए, जो किसी एक WPL पारी में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं।
7. ऋचा घोष ने इस मैच में नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर 64* रन बनाए, जो WPL में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
8. ऋचा घोष ने इस मैच में 237.03 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो WPL में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरा सबसे तेज स्ट्राइक रेट है।
9. ऋचा घोष ने इस मैच में मात्र 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो WPL इतिहास में पांचवां सबसे तेज और RCBW के लिए सबसे तेज अर्धशतक है। WPL में उनसे तेज यह कारनामा सोफिया डंकली (18 गेंदों पर), शेफाली वर्मा (19 गेंदों पर), सोफी डिवाइन (20 गेंदों पर) और हरमनप्रीत कौर (22 गेंदों पर) ने किया है।
10. एश्ले गार्डनर ने इस मैच में अपनी 43 गेंदों पर 79 रनों के बीच 8 छक्के लगाए, जो WPL में किसी पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। इससे पहले सोफिया डिवाइन ने 2023 में जायंट्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में 36 गेंदों पर आठ छक्कों की मदद से 99 रन बनाए थे।
11. इस मुकाबले में ऋचा घोष और कनिका आहूजा ने 93 रनों की साझेदारी की, जो WPL में पांचवें या उससे नीचे के विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले, 2024 में यूपी वारियर्स के लिए दीप्ति शर्मा और पूनम खेमनार ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ दिल्ली में छठे विकेट के लिए 109* रन की साझेदारी की थी।
12. घोष और आहूजा ने इस मैच में 37 गेंदों पर 15.08 रन प्रति ओवर की रेट से 93* रनों की साझेदारी की, जो WPL इतिहास में 50 से ज्यादा रनों साझेदारियों में दूसरी सबसे तेज रन-रेट से रही। 2023 में जायंट्स के खिलाफ़ वॉरियर्स के लिए सोफी एक्लेस्टोन और ग्रेस हैरिस की 25 गेंदों पर 16.08 के रन रेट से नाबाद 70* रनों की साझेदारी इस सूची में सबसे ऊपर है।
13. वड़ोदरा में GGW vs RCBW मैच में 4 बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा रन बनाए, जो WPL इतिहास में मात्र दूसरी बार हुआ। पहली बार यह कारनामा 2023 में जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्ज के दौरान हुआ था।
14. एश्ले गार्डनर ने स्मृति मंधाना को टी20 क्रिकेट में नौंवीं बार आउट किया। वह इस फॉर्मेट में उन्हें सबसे ज्यादा बार आउट करने वाली गेंदबाज हैं।
15. बेथ मूनी ने डब्ल्यूपीएल में पिछली पांच पारियों में अपना चौथा 50 से अधिक का स्कोर बनाया और ये चारों स्कोर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए।
16. एलिस पेरी ने इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ा, जो WPL में उनका पांचवां अर्धशतक रहा। इसी के साथ, अब वह हरमनप्रीत और शेफाली वर्मा के साथ WPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप दूसरे स्थान पर आ गईं। केवल मेग लैनिंग ने WPL में अधिक (6) अर्द्धशतक लगाए हैं।
17. जॉर्जिया वेयरहैम ने अपने 3 ओवरों में एक विकेट लेकर 50 रन दिए, जो कि WPL पारी में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे महंगा बॉलिंग स्पेल है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।