Friday, August 15

WPL 2025: मुंबई इंडियंस विमेंस (MIW) की युवा स्पिनर संस्कृति गुप्ता ने WPL 2025 में अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए यूपी वॉरियर्ज़ के खिलाफ तहलका मचा दिया था। 20 साल की इस ऑफ स्पिनर ने एक ही ओवर में दो बड़ी विकेट झटककर मुंबई को मुकाबले में बड़ी बढ़त दिलाई थी। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी क्रिकेट फैंस को अपनी तरफ आकर्षित किया था। इस आर्टिकल में हम आपको संस्कृति गुप्ता  के बारे में बताने जा रहे हैं।

कौन हैं संस्कृति गुप्ता?

Who is Sanskriti Gupta
Sanskriti Gupta/Getty Images

संस्कृति गुप्ता भारत की एक उभरती हुई युवा क्रिकेटर हैं, जो राइट-आर्म ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी और लेफ्ट-हैंड बैटिंग के लिए जानी जाती हैं। 2004 में मध्य प्रदेश में जन्मी संस्कृति को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। उन्होंने छठी कक्षा से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

उनके परिवार में खेलों का अच्छा माहौल रहा है, उनके पिता और चाचा भी अलग-अलग खेलों में सक्रिय थे। क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए संस्कृति शाहडोल शिफ्ट हो गईं, जहां उन्होंने डिविजनल मैच खेले। बता दें कि, जनवरी 2022 में उन्हें शिवपुरी के सरकारी वीमेंस क्रिकेट अकादमी में जगह मिली, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी।

संस्कृति गुप्ता के करियर पर एक नजर

वीमेंस प्रीमियर लीग में संस्कृति गुप्ता मुंबई इंडियंस की टीम से खेलती हैं और उन्होंने इस दौरान कुल 5 मैच खेलते हुए 6.22 की इकॉनोमी के साथ गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट अपने नाम किये हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में उनके बल्ले से ज्यादा कुछ खास रन नहीं आया है। उन्होंने 5 मैच खेलते हुए 2 परियों में 132.2 की स्ट्राइक रेट से 5 रन बनाए हैं।

हालांकि, अभी उन्होंने बहुत ज्यादा मैच नहीं खेला है लेकिन आने वाले मैचों में उनसे और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रहीं हैं। अगर उनका ऐसा ही फॉर्म जारी रहा तो वह आने वाले समय में टीम इंडिया में भी शामिल हो सकती हैं। लेकिन उसके लिए उन्हें निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

WPL 2025 में संस्कृति का जलवा

Sanskriti Gupta MIW WPL 2025
Sanskriti Gupta, MIW WPL 2025/Getty Images

संस्कृति गुप्ता ने इस सीजन में ज्यादा मैच नहीं खेले, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने टीम के लिए अहम योगदान दिया। मुंबई इंडियंस वीमेंस ने अब तक तीन में से दो मुकाबले जीते हैं और WPL 2023 की चैंपियन टीम इस बार भी जबरदस्त फॉर्म में दिख रही है।

जिस तरह से मुंबई की टीम इस सीजन खेल रही है उसे देखकर तो यही लगता है कि, इस बार भी वीमेंस प्रीमियर लीग का ख़िताब उनके नाम ही होने वाला है। उन्होंने अपने पहले ही सीजन (2023) में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर यह ख़िताब जीतकर इतिहास रच दिया था और इस बार भी उनकी नजरें उसी सफलता को दोहराने पर हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version