WPL 2026 के अहम मुकाबले में RCB Women ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जबकि DC Women बल्लेबाजी से वापसी की कोशिश में उतरी।
Women’s Premier League 2026 (WPL 2026) का 11वां मुकाबला नवी मुंबई के DY Patil Stadium में खेला जा रहा है, जहां Royal Challengers Bengaluru Women (RCBW) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मैच Delhi Capitals Women (DCW) के लिए बेहद अहम है, क्योंकि टीम अब तक टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
वहीं, दूसरी ओर RCB Women शानदार फॉर्म में है और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अलग-अलग मायनों में अहम बन जाता है।
टॉस के बाद कप्तानों की प्रतिक्रिया
RCB Women की कप्तान Smriti Mandhana ने टॉस जीतने के बाद कहा कि जहां भी उनकी टीम खेलती है, वहां उन्हें दर्शकों का अच्छा समर्थन मिलता है। उन्होंने बताया कि टीम पहले गेंदबाजी कर परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहती है।
Smriti Mandhana ने यह भी साफ किया कि टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव घबराहट की वजह से नहीं, बल्कि सही संतुलन के लिए किए गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि खिलाड़ी मैदान पर मेहनत का पूरा नतीजा दिखाएंगे।
वहीं, DC Women की कप्तान Jemimah Rodrigues ने कहा कि उनकी टीम बल्लेबाजी या गेंदबाजी दोनों के लिए तैयार थी। उन्होंने इसे एक मजेदार राइवलरी बताया और कहा कि टॉस हारना भी कई बार फायदेमंद साबित होता है।
DC Women की रणनीति और टीम में बदलाव
Delhi Capitals Women ने इस मुकाबले के लिए टीम में एक बदलाव किया है। चोट के चलते Chinelle Henry इस मैच से बाहर हैं, जबकि Lucy Hamilton को डेब्यू का मौका मिला है। कप्तान Jemimah Rodrigues ने Lucy Hamilton को लेकर उत्साह जताया और कहा कि दोनों खिलाड़ी पहले भी एक साथ खेल चुकी हैं, जिससे तालमेल में आसानी रहेगी।
बता दें कि, DC Women की टीम अब तक तीन में से सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है और शुरूआती दो मैचों में हार और पिछले मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीत के बाद टीम पर दबाव साफ नजर आ रहा है। ऐसे में बैटिंग यूनिट से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
RCB Women की मजबूत फॉर्म और आत्मविश्वास
RCB Women इस मुकाबले में आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है। टीम अपने पहले तीनों मुकाबले जीत चुकी है और अंक तालिका में 6 अंकों के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। यह इस सीजन में RCB Women का पहला बैक टू बैक मैच भी है। हालांकि, टीम थकान को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं दिख रही है।
टीम ने बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए Georgia Voll को प्लेइंग XI में शामिल किया है, जबकि Arundhati Reddy की गैरमौजूदगी में Sayali Satghare को प्लेइंग XI में मौका मिला है।
DCW vs RCBW: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स महिला (DCW): शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वुल्वार्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निकी प्रसाद, लुसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (RCBW): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लॉरेन बेल।
DY Patil Stadium की अपडेटेड पिच रिपोर्ट
DY Patil Stadium की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, खासकर रात के मुकाबलों में यहाँ अधिक स्कोर बनते और चेज होते हैं। हालाँकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान होती जाती है।
दूसरी पारी में ओस की भूमिका अहम रह सकती है, जिस वजह से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही माना जा रहा है। यहां एक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 180 का स्कोर सुरक्षित माना जा सकता है। हालाँकि, उन्हें पॉवरप्ले और बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करके विपक्षी टीम पर पहले से ही दबाव बनाना होगा।
RCB Women इस मैच से पहले तीन मैचों में तीन जीत के साथ 6 अंकों पर टॉप पर है, जबकि DC Women तीन मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। इस मुकाबले का नतीजा दिल्ली के अभियान की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
DCW vs RCBW का यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों की टक्कर नहीं, बल्कि फॉर्म बनाम वापसी की कहानी है। जहां RCB Women अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं DC Women इस मैच से टूर्नामेंट में नई शुरुआत करने के इरादे से उतरी है।
WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







