Monday, February 16

भारत में पहली बार खेली जा रही World Pickleball League 2025 की शुरूआत 24 जनवरी से मुंबई में हो चुकी है और इसका फाइनल मुकाबला 02 फरवरी को खेला जाएगा। छह टीमों की इस लीग का उद्देश्य भारत में पिकलबॉल को लोकप्रिय बनाना और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है।

बता दें कि, पिकलबॉल टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस का मिश्रण है, जो दुनियाभर में काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अमेरिका और यूरोप में इस खेल को बड़े स्तर पर खेला जाता है और अब इसे भारत में भी बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इस टूर्नामेंट के जरिए पिकलबॉल को भारत में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

World Pickleball League 2025
World Pickleball League 2025

यहाँ हम आपको World Pickleball League 2025 का शेड्यूल, टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

वर्ल्ड पिकलबॉल लीग 2025 का शेड्यूल और मैच टाइमिंग

तारीख: 24 जनवरी – 2 फरवरी 2025

स्थान: मुंबई

मैच का समय: हर दिन पहला मैच शाम 5:00 बजे, दूसरा मैच शाम 7:00 बजे

वर्ल्ड पिकलबॉल लीग 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग – World Pickleball League 2025 Live Telecast and Live Streaming Details

World Pickleball League 2025: Schedule, Live Telecast and Live Streaming Details
World Pickleball League 2025 Live Telecast and Live Streaming Details

यदि आप वर्ल्ड पिकलबॉल लीग 2025 को टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं, तो Sony Sports Network पर इसका लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है। इसके अलावा, मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर World Pickleball League 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Fancode पर उपलब्ध होगी।

भारत में पिकलबॉल को मिलेगी नई पहचान

पिकलबॉल को भारत में अभी तक ज्यादा पहचान नहीं मिली है, लेकिन इस लीग के जरिए इसे आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। यह खेल सरल नियमों के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए आसान और मनोरंजक है।

World Pickleball League 2025
World Pickleball League 2025

वर्ल्ड पिकलबॉल लीग 2025 में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिससे यह खेल भारत में नई ऊँचाइयाँ छू सकता है। हालाँकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय दर्शक इस नए खेल को कितना पसंद करते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें। 

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version