Wednesday, March 18

ISL Vs AIFF: आईएसएल के 14 में से 13 क्लबों ने बीते दिन गुरुवार को एआईएफएफ को बताया है कि वे विलंबित 2025-26 सत्र में भाग लेने के लिए तैयार हैं। इसके चलते हुए अब इंडियन सुपर लीग का सत्र शुरू होने की ओर एक कदम आगे बढ़ा है। क्यूंकि 14 में से 13 क्लबों ने अखिल भारतीय महासंघ को अब पत्र लिखकर इसमें हिस्सा लेने की स्वीकृति दी है। लेकिन इस बीच अब इन क्लबों ने कुछ शर्तें भी रखी हैं।

आईएसएल 2025-26 सत्र में भाग लेने के लिए तैयार हुए 13 क्लब :-

Indian Super League Trophy
Indian Super League Trophy

इंडियन सुपर लीग के 14 में से 13 क्लबों ने बीते दिन गुरुवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को बताया है कि वे विलंबित 2025-26 सत्र में भाग लेने के लिए तैयार हैं। लेकिन इन क्लबों ने एआईएफएफ के सामने अपनी कुछ शर्तें भी रखी हैं। वहीं अब इन क्लबों ने कहा है कि आईएसएल में अगर इस बार वे शामिल होते हैं तो उनसे कोई भागीदारी शुल्क नहीं लिया जाए और प्रतियोगिता के आयोजन व संचालन से जुड़ी पूरी वित्तीय जिम्मेदारी एआईएफएफ उठाए।

जानिए क्या रखी हैं शर्तें :-

Indian Super League match
Indian Super League match

इसके अलावा इस बार आईएसएल में अपनी भागीदारी को लेकर शर्तें रखते हुए क्लबों ने एआईएफएफ से यह भी अनुरोध किया है कि वह दीर्घकालिक योजना के क्रियान्वयन के लिए एक स्पष्ट और समयबद्ध रोडमैप प्रस्तुत करे। वहीं इसमें व्यावसायिक भागीदार या ब्रॉडकास्टर की नियुक्ति की निश्चित समय-सीमा, लीग की आय को अंतिम रूप देना, संचालन ढांचा और वैधानिक शासन मानकों के अनुरुप लीग को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर मॉडल में बदलने की प्रक्रिया शामिल हो।

क्लबों ने किया भारत सरकार से सहयोग का आग्रह :-

इसके चलते हुए अब इन क्लबों ने एआईएफएफ से यह भी आग्रह किया है कि वह 2025-26 सत्र को टिकाऊ बनाने और लागत कम करने के लिए भारत सरकार से वाणिज्यिक या संस्थागत सहयोग मांगे। इस बीच अब अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को 13 क्लबों द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उपरोक्त पुष्टियों के प्राप्त होने पर हस्ताक्षर करने वाले क्लब औपचारिक रूप से अपनी भागीदारी की पुष्टि करने की स्थिति में होंगे और 2025–26 सत्र के सुव्यवस्थित, नियमों के अनुरूप और सफल आयोजन के लिए एआईएफएफ के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

Indian Super League match
Indian Super League match

इसके बाद अब यह पत्र अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा बीते बुधवार को भेजे गए उस पत्र के जवाब में था जिसमें क्लबों से एक दिन के भीतर विलंबित आईएसएल और प्रस्तावित प्रारूप में अपनी भागीदारी की पुष्टि करने को कहा गया था। इसके अलावा अब यह पत्र स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव सूद ने उन 13 क्लबों की ओर से लिखा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version