Sunday, February 15

AIFF: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप संविधान के मसौदे और अन्य संशोधनों को पारित करने के लिए 12 अक्टूबर को एक विशेष आम बैठक बुलाई है। वहीं इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 19 सितंबर को एआईएफएफ के संविधान के मसौदे को कुछ संशोधनों के साथ मंजूरी दी थी इसके अलावा फुटबॉल संस्था को इसे चार सप्ताह के भीतर अपनाने का निर्देश दिया था।

12 अक्टूबर को होगी एआईएफएफ की बैठक :-

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप संविधान के मसौदे और अन्य संशोधनों को पारित करने के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने आगामी 12 अक्टूबर को एक विशेष आम बैठक बुलाई है। क्यूंकि विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा ने एआईएफएफ के लिए नया संविधान अपनाने की समय सीमा 30 अक्टूबर निर्धारित की है।

indian football meeting
indian football meeting

इसके अलावा एआईएफएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने बीते रविवार को बताया था कि, “यह विशेष आम बैठक (एसजीएम) एक विशेष एजेंडे के लिए बुलाई गई है। वहीं यह बैठक केवल संविधान को अपनाने के लिए है। इसका कोई अन्य एजेंडा नहीं है।” इसके अलावा यह विशेष आम बैठक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुलाई जाएगी। क्यूंकि यहीं पर ही एआईएफएफ का मुख्यालय है।

indian football
indian football

इसके अलावा बीते 19 सितंबर को भारत के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने एआईएफएफ के संविधान के मसौदे को कुछ संशोधनों के साथ मंजूरी दी थी। इसके बाद भारत की इस फुटबॉल संस्था को इसको चार सप्ताह के भीतर अपनाने का निर्देश दिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version