Champions League: एशियाई फुटबॉल महासंघ ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में इस सप्ताह मध्य पूर्व में होने वाले महाद्वीपीय क्लब चैम्पियनशिप प्लेऑफ को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा फुटबॉल की एशियाई शासी निकाय ने बीते दिन रविवार को अपना एक बयान जारी करते हुए कहा था कि एएफसी चैंपियंस लीग एलीट राउंड ऑफ 16 के पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार को होने वाले मैचों को पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

एशियाई फुटबॉल महासंघ ने किए मैच स्थगित :-

एशियाई फुटबॉल महासंघ ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में इस सप्ताह मध्य पूर्व में होने वाले महाद्वीपीय क्लब चैम्पियनशिप प्लेऑफ को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा पश्चिमी क्षेत्र में आगामी मंगलवार और बुधवार को होने वाले एएफसी चैंपियंस लीग 2 और एएफसी चैलेंज लीग के क्वार्टर फाइनल भी स्थगित कर दिए गए हैं। क्यूंकि अभी तक इसके लिए नई तारीखें तय नहीं की गई हैं।

Iran Women Football Team
Iran Women Football Team

इसके अलावा पुर्तगाल के दिग्गज फूटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सऊदी क्लब अल-नस्र भी एशियन चैंपियंस लीग टू प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में से एक है। इस बीच अब आयोजकों ने बताया है कि एएफसी की सभी महाद्वीपीय चैंपियनशिपों में पूर्वी क्षेत्र के मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे। इसके बाद एएफसी ने एक बयान में कहा है कि, “एएफसी इस तेजी से बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रखना जारी रखेगा और सभी खिलाड़ियों, टीमों, अधिकारियों और प्रशंसकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।”

Iran Women Football Team
Iran Women Football Team

इसके अलावा एशियाई फुटबॉल महासंघ रविवार से ऑस्ट्रेलिया में महिला एशियाई कप की मेजबानी कर रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 12 राष्ट्रीय टीमों में से एक ईरान की टीम को आज दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है। इसके अलावा क्वींसलैंड राज्य के गोल्ड कोस्ट में बीते दिन रविवार को निर्धारित पूर्व-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के मुख्य कोच मरज़ियेह जाफरी ने सैन्य हमलों या ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था।

Iran Women Football Team
Iran Women Football Team

इसके आगे उन्होंने अंग्रेजी में अनुवादित टिप्पणियों में कहा था कि, “मुझे नहीं लगता कि हमें अभी इन मामलों पर बिल्कुल भी बात करनी चाहिए। यहां एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिए एक टीम मौजूद है जो इन महिलाओं के लिए मायने रखती है, और मुझे लगता है कि सवाल इन्हीं के बारे में होने चाहिए।” इसके अलावा ईरान की कप्तान ज़हरा घनबरी ने कहा है कि उनकी टीम अगले साल ब्राजील में होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लक्ष्य के साथ ऑस्ट्रेलिया आई है।

Iran Women Football Team
Iran Women Football Team

इसके बर्फ उन्होंने कहा है कि, “यही हमारा पूरा प्रयास है। यह सच है कि हम ऑस्ट्रेलिया, (दक्षिण) कोरिया और फिलीपींस के साथ एक समूह में हैं, जो सभी वास्तव में अच्छे हैं,” उन्होंने कहा, “लेकिन हमारे सभी खिलाड़ियों और हमारी टीम की मानसिकता यह है कि, ईश्वर की कृपा से, हम अपने समूह से बाहर निकल सकते हैं।” इसके आगे उन्होंने कहा कि, “हमारा पूरा ध्यान विश्व कप में पहुंचने और वहां बड़ी सफलता हासिल करने पर ही लगा हुआ है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version