Bayern Munich Striker Harry Kane Receives European Golden Shoe Award

बायर्न म्यूनिख (Bayern Munich) और इंग्लैंड के स्ट्राइकर हैरी केन (Harry Kane) को मंगलवार को बवेरियन राजधानी में आयोजित एक समारोह में यूरोपीय फुटबॉल लीगों में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर गोल्डन शू 2024 अवार्ड से सम्मानित किया गया। केन ने बुंडेसलीगा 2023-24 सीज़न में 36 गोल किए थे, जो यूरोप के किसी भी अन्य खिलाड़ी के मुकाबले सबसे ज़्यादा रहा। तीन बार प्रीमियर लीग में टॉप गोल स्कोरर होने के बावजूद, केन ने इससे पहले कभी यह पुरस्कार नहीं जीता था।

1967-68 सीज़न में शुरू किए गए गोल्डन शू को पहले किसी भी यूरोपीय लीग में टॉप गोल स्कोरर को प्रदान किया जाता था, लेकिन 1997 में इसे बदलकर एक रैंकिंग सिस्टम का उपयोग किया गया, जो हाई रैंकिंग वाली लीगों के खिलाड़ियों को प्राथमिकता देती है। इसी के अनुसार, हैरी केन (Harry Kane) को बुंडेसलीगा में बायर्न म्यूनिख (Bayern Munich) के लिए सबसे ज्यादा करने के साथ यूरोपीय फुटबॉल लीगों में एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने की उपलब्धि पर यह अवार्ड मिला।

Bayern Munich Striker Harry Kane Receives European Golden Shoe Award
Bayern Munich Striker Harry Kane Receives European Golden Shoe Award

गोल्डन शू अवार्ड पाने वाले हैरी केन ने कहा:

“यह एक शानदार एहसास है। यह पुरस्कार सभी के लिए है। आपके बिना, मैं आज यहाँ खड़ा नहीं होता। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और नए सीजन का इंतजार कर रहा हूं। मैं एक नई ऊर्जा महसूस कर रहा हूं। मुझे यह पुरस्कार पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है कि, हैरी केन ने कोई व्यक्तिगत पुरस्कार जीता है। अनुभवी स्ट्राइकर ने अपने करियर में कई सारे व्यक्तिगत पुरस्कार जीते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह अब बायर्न म्यूनिख की ओर से कोई बड़ा खिताब नहीं जीत सके हैं।

हैरी केन को बायर्न म्यूनिख (Bayern Munich) में अपने पहले साल में कोई भी खिताबी जीत नहीं मिली। साल 2012 के बाद ऐसा पहली बार हुआ था जब बायर्न ने कोई सीज़न बिना ट्रॉफी के समाप्त किया। गोल्डन शू अवार्ड जीतने के बाद इस विषय पर बात करते हुए केन ने अपनी राय रखी।

Bayern Munich Striker Harry Kane Receives European Golden Shoe Award
Bayern Munich Striker Harry Kane Receives European Golden Shoe Award

हैरी केन ने संवाददाताओं से कहा:

मैं पिछले सीजन की तरह ही आगे बढ़ना चाहता हूं, लेकिन खिताब जीतना भी जरुरी है। हम एक टीम के रूप में सफलता हासिल करना चाहते हैं।

गौरतलब हो कि, हैरी केन (Harry Kane) ने बायर्न म्यूनिख के लिए पिछले सीजन कुल 32 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 36 गोल किए। हालाँकि, वह पूर्व बायर्न स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा (41) गोल करने के रिकॉर्ड से 5 गोल पीछे रहे। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने को लेकर फारवर्ड ने कहा कि इस पर अभी विचार करने लायक नहीं है।

Bayern Munich Striker Harry Kane Receives European Golden Shoe Award
Bayern Munich Striker Harry Kane Receives European Golden Shoe Award

उन्होंने कहा:

जब अप्रैल आ जाएगा और हम थोड़ा और करीब आ जाएंगे, तो शायद हम इस बारे में बात कर सकेंगे, लेकिन अभी तो हम खेल दर खेल आगे बढ़ रहे हैं और गोल करके टीम की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अगर हम जीत भी रहे हैं और मैं गोल नहीं कर रहा हूं तो भी मुझे चिंता नहीं होगी।

इस सीज़न का चैम्पियंस लीग फाइनल म्यूनिख में होगा। इसीलिए, यह बायर्न म्यूनिख के लिए एक सुनहरा अवसर होगा। वह अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने और ट्रॉफी उठाने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित होंगे। केन ने संवाददाताओं से बताया कि चैंपियंस लीग फाइनल के लिए वह वहां उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि, यूरोपीय फुटबॉल लीग में सबसे ज्यादा बार गोल्डन शू अवार्ड जीतने के मामले में लियोनेल मेसी का नाम पहले स्थान पर आता है। उन्होंने अब तक 6 बार यह अवार्ड अपने नाम किया है। उनके अलावा,  क्रिस्टियानो रोनाल्डो और एरलिंग हालैंड जैसे बेहतरीन खिलाड़ी भी यह अवार्ड जीत चुके हैं।

केन ने मेसी और रोनाल्डो जैसे दिग्गजों के साथ अपना नाम शुमार होने पर कहा:

यह विशेष बात है कि अब मेरा उल्लेख इन नामों के साथ किया जा रहा है।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version