Tuesday, February 17

Dominic Calvert-Lewin Injury: Everton FC को एक बार फिर एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्ट्राइकर डोमिनिक कैल्वर्ट-लुइन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। यह खबर तब आई जब एवर्टन ने हाल ही में ब्राइटन के खिलाफ मैच खेला। टीम के कोच डेविड मोयेस ने इस चोट को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है और इसे एक गंभीर मामला बताया है।

एवर्टन ने नए स्ट्राइकर की तलाश की तेज

Everton's Dominic Calvert-Lewin Out with Hamstring Injury
Dominic Calvert-Lewin

टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए एवर्टन पहले से ही जनवरी ट्रांसफर विंडो में एक नए स्ट्राइकर की तलाश कर रही थी। लेकिन अब डोमिनिक कैल्वर्ट-लुइन की चोट ने इस काम को और भी जरूरी बना दिया है।

पूर्व मैनचेस्टर यूनाइटेड और ब्लैकबर्न के चीफ स्काउट मिक ब्राउन के अनुसार, एवर्टन इस समय कई खिलाड़ियों से बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि क्लब पहले से ही इस दिशा में काम कर रहा था, लेकिन अब कैल्वर्ट-लुइन की चोट के बाद इस पर तेजी लाने की जरूरत है।

Dominic Calvert-Lewin की लगातार चोटें बनीं समस्या

Everton's Dominic Calvert-Lewin Out with Hamstring Injury
Everton’s Dominic Calvert-Lewin Out with Hamstring Injury

मिक ब्राउन ने बताया, “एवर्टन लंबे समय से कैल्वर्ट-लुइन पर निर्भर रही है, लेकिन उनकी चोटें टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बन गई हैं। वह चोट से वापसी करते हैं, फिर पूरी तरह फिट नहीं हो पाते और दोबारा चोटिल हो जाते हैं। यह स्थिति अब टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है।”

Everton FC को क्यों है नए स्ट्राइकर की जरूरत

एवर्टन के कोच डेविड मोयेस ने ब्राइटन के खिलाफ टीम के प्रदर्शन की सराहना की, लेकिन यह भी माना कि टीम को एक मजबूत स्ट्राइकर की सख्त जरूरत है।

ब्राउन ने कहा, “अगर कैल्वर्ट-लुइन लंबे समय के लिए बाहर हैं, तो एवरटन को जल्दी से नया स्ट्राइकर ढूंढना होगा। ट्रांसफर विंडो बंद होने से पहले क्लब इस काम को पूरा करने में जुटा हुआ है।”

Everton's Dominic Calvert-Lewin Out with Hamstring Injury
Dominic Calvert-Lewin

काइल वॉकर-पिटर्स के साथ सस्ते में बड़ा सौदा कर सकता है एवर्टन

यह भी खबर है कि, एवर्टन साउथैम्पटन के खिलाड़ी काइल वॉकर-पिटर्स को कम कीमत पर खरीदने की योजना बना रही है।एवर्टन के फैंस को उम्मीद है कि क्लब जल्द ही सही खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करेगा ताकि सीजन में टीम का प्रदर्शन सुधर सके।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version