Tuesday, June 23

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्व कप शुरू होने से पहले ही अब ब्राजील फुटबॉल टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। क्यूंकि इस फुटबॉल वर्ल्ड से पहले ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार चोटिल हो गए हैं और उनके विश्व कप के पहले मैच में खेलने की संभावना काफी कम लग रही है। वहीं अब डॉक्टरों के अनुसार नेमार को फिट होने में करीब दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है।

ब्राजील फुटबॉल टीम को लगा बड़ा झटका :-

फुटबॉल विश्व कप शुरू होने से पहले ही अब ब्राजील फुटबॉल टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। क्यूंकि ब्राजील टीम के स्टार फुटबॉलर नेमार चोटिल हो गए हैं और उनके टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में खेलने की संभावना काफी कम लग रही है।

Neymar
image source via getty images

इसके अलावा अब ब्राजील फुटबॉल टीम के डॉक्टर रोड्रिगो लासमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि नेमार को पिंडली (काफ) में ग्रेड-2 की चोट लगी है। वहीं अब उनकी शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार नेमार को फिट होने में करीब दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है।

जानिए क्या बोले ब्राजील टीम के डॉक्टर :-

इसके अलावा नेमार की चोट पर अपडेट देते हुए डॉक्टर रोड्रिगो लासमार ने कहा है कि, “नेमार बीते दिन बुधवार को ग्रांजा कोमारी ट्रेनिंग बेस पहुंचे थे। तब वहां पर उनके सभी मेडिकल टेस्ट किए गए थे।

Neymar
image source via getty images

इस डॉक्टरी जांच में पता चला है कि उनके काफ में ग्रेड-2 इंजरी की पुष्टि हुई है।” जबकि ब्राजील की टीम को अपना पहला विश्व कप मुकाबला 13 जून को मोरक्को के खिलाफ न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में खेलना है। इसके अलावा इसी ग्रुप में अन्य टीमें हैती और स्कॉटलैंड भी शामिल हैं।

नेमार की साल 2023 के बाद हुई है टीम में वापसी :-

इसके अलावा इस बार नेमार को कोच कार्लो एंसेलोटी ने 26 सदस्यीय ब्राजीलियाई टीम में शामिल किया था। लेकिन इस दौरान उनकी फिटनेस को लेकर पहले से सवाल उठ रहे थे। क्यूंकि वह अक्तूबर, 2023 के बाद पहली बार लंबे समय बाद राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं।

Neymar
image source via getty images

उस समय उरुग्वे टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफायर में मैच खेलते हुए उनके बाएं घुटने का क्रूसिएट लिगामेंट फट गया था। इसके अलावा नेमार अभी हाल ही में सऊदी क्लब अल-हिलाल को छोड़कर सैंटोस क्लब से जुड़े हैं। वहीं इस सीजन में उन्होंने काफी कम मैच खेले हैं।

एक जून तक हो सकता है ब्राजील टीम में बदलाव :-

Neymar Al Hilal
Neymar – Al Hilal

इसके अलावा अब फीफा नियमों के अनुसार ब्राजील चाहे तो एक जून तक अपनी अंतिम फुटबॉल टीम में बदलाव कर सकता है। इसके अलावा ब्राजील की यह टीम अपने पहले मैच से एक दिन पहले तक भी किसी खिलाड़ी को रिप्लेस कर सकती है। लेकिन अब नेमार की इस चोट के चलते हुए ब्राजील टीम की तैयारियों पर बड़ा असर पड़ा है। वहीं इस समय सभी की नजरें केवल नेमार की रिकवरी पर टिकी हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version