Tuesday, June 16

IPL में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड में GT का दबदबा रहा है।

पिछले कुछ सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबले काफी चर्चित रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने IPL में आने के बाद बहुत जल्दी अपनी मजबूत पहचान बनाई, जबकि राजस्थान रॉयल्स भी लगातार प्रतिस्पर्धी टीम के रूप में सामने आई है।

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ही आईपीएल इतिहास की दो मात्र टीमें हैं, जिन्होंने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था। 2022 के फाइनल में गुजरात ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को ही हराया था। इसके बाद भी GT ने RR के खिलाफ कई मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से हेड टू हेड रिकॉर्ड में गुजरात की टीम आगे नजर आती है।

IPL में GT vs RR हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 10 मैच खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस ने 7 मुकाबले जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 3 मैचों में जीत मिली है।

  • कुल मैच: 10
  • गुजरात टाइटंस की जीत: 7
  • राजस्थान रॉयल्स की जीत: 3

GT vs RR मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम टोटल

गुजरात टाइटंस का RR के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल: 229 रन

राजस्थान रॉयल्स का गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल: 212 रन

GT का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे कम टोटल: 119 रन

राजस्थान रॉयल्स का GT के खिलाफ सबसे कम टोटल: 118 रन

GT vs RR मैचों में टॉस का रिकॉर्ड

  • गुजरात टाइटंस ने RR के खिलाफ अब तक 2 बार टॉस जीता है
  • राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अब तक 8 बार टॉस जीता है

GT vs RR मुकाबलों में टॉस जीतकर लिए गए फैसले और नतीजे

  • GT ने राजस्थान के खिलाफ कभी भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी नहीं चुनी
  • RR ने 3 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 1 मैच जीता
  • गुजरात टाइटंस ने 2 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 2 मैच जीते
  • राजस्थान रॉयल्स ने 5 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 2 मैच जीते
  • GT ने टॉस जीतकर कुल 2 मैच जीते
  • RR ने टॉस जीतकर कुल 3 मैच जीते

GT vs RR मुकाबलों में औसत स्कोर और औसत विकेट

गुजरात टाइटंस का RR के खिलाफ औसत स्कोर: 169.9 रन

राजस्थान रॉयल्स का गुजरात टाइटंस के खिलाफ औसत स्कोर: 187 रन

गुजरात टाइटंस का RR के खिलाफ औसत विकेट: 7.2

राजस्थान रॉयल्स का गुजरात टाइटंस के खिलाफ औसत विकेट: 4.7

GT vs RR हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी

अगर गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो GT ने अब तक ज्यादा मुकाबले जीतकर अपनी बढ़त बनाई हुई है। इस टीम ने लगातार बड़े मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया है और कई बार दबाव की स्थिति में मैच अपने नाम किया है।

हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के पास भी मैच विनर खिलाड़ियों की कमी नहीं है और उन्होंने भी गुजरात को कई मौकों पर कड़ी चुनौती दी है। ऐसे में आने वाले मैचों में दोनों टीमों के बीच मुकाबले और भी रोमांचक देखने को मिल सकते हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version