Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

Football Awards: ब्राजील और रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी विनीसियस जूनियर ने साल 2024 फीफा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का (Football Awards) पुरस्कार जीता है। वहीं स्पेन और बार्सिलोना की मिडफील्डर ऐताना बोनमाटी ने साल 2024 फीफा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का (Football Awards) पुरस्कार जीता है।

Vinicius Junior
image source via getty images

इस बार कतर की राजधानी दोहा में आयोजित एक (Football Awards) समारोह में साल 2024 फीफा पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की गई और उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने विजेताओं को (Football Awards) पुरस्कार प्रदान किए। फीफा पुरस्कार मौजूदा फुटबॉल सत्र में उनके प्रदर्शन के लिए पुरुष, महिला खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित करता है। फीफा विश्व फुटबॉल का शासी निकाय है।

Football Awards पुरस्कार विजेताओं का चुनाव कैसे होता है :-

इन पुरस्कार विजेताओं का फैसला फीफा प्रशंसक साइट पर पंजीकृत फुटबॉल प्रशंसकों, सभी पुरुष/महिला राष्ट्रीय टीमों के कोचों और मान्यता प्राप्त फुटबॉल पत्रकारों के वोटों से होता है।

Vinicius Junior
image source via getty images

एक फुटबॉल सत्र में किसी महिला और पुरुष खिलाड़ी द्वारा किए गए सर्वश्रेष्ठ गोल के लिए क्रमशः फीफा मार्टा पुरस्कार और फीफा पुस्कास पुरस्कार (Football Awards) के विजेता का चुनाव, प्रशंसकों और फीफा लीजेंड्स के एक पैनल के वोटों के आधार पर किए जाते हैं।

ऐताना बोनमाटी को मिला दूसरा फीफा पुरस्कार :-

स्पेन की मिडफील्डर ऐताना बोनमाटी ने लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी का (Football Awards) पुरस्कार जीता।इसके अलावा वह साल 2023 फीफा महिला विश्व कप जीतने वाली स्पेनिश टीम का हिस्सा भी थीं।

Aitana-Bonmatti
image source via getty images

ऐताना बोनमाटी साल 2024 यूईएफए महिला नेशन्स लीग जीतने वाली स्पेनिश राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा थीं। वहीं उन्होंने अपनी बार्सिलोना फुटबॉल क्लब को 2024 यूईएफए महिला चैंपियंस लीग खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

2024 फीफा पुरस्कार विजेता :- साल 2024 फीफा पुरस्कार के विजेताओं की सूची निम्नलिखित है।

सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी :- स्पेन और बार्सिलोना फुटबॉल क्लब की ऐताना बोनमाटी,

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी :- स्पेन और रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब के विनिसियस जूनियर,

सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर :- संयुक्त राज्य अमेरिका की एलिसा नेहर,

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर :- अर्जेंटीना और इंग्लिश क्लब एस्टन विला के एमिलियानो मार्टिनेज,

सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच :- संयुक्त राज्य अमेरिका की महिला टीम की कोच एम्मा हेस,

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच :- स्पेन के रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब के कोच कार्लो एंसेलोटी,

प्रथम मार्टा पुरस्कार :- ब्राजील की मार्टा, यह पुरस्कार ब्राजील की दिग्गज महिला फुटबॉलर मार्टा के सम्मान में स्थापित किया गया है और यह सत्र में किसी महिला खिलाड़ी बनाए गए सर्वश्रेष्ठ गोल के लिए दिया जाता है। पहली विजेता खुद मार्टा थीं।

पुस्कास पुरस्कार :- इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के एलेजांद्रो गरनाचो। इस पुस्कास पुरस्कार की शुरुआत साल 2009 में फीफा ने हंगरी के खिलाड़ी फेरेंस पुस्कास के सम्मान में की थी। यह एक फुटबॉल सत्र में किसी पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी द्वारा किए गए सर्वश्रेष्ठ गोल को दिया जाता है।

फीफा फेयर प्ले पुरस्कार :- ब्राजील के थियागो मैया। इस पुरस्कार के विजेता को विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा चुना जाता है। थियागो मैया को 2024 में ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version