Football: स्पेन के गुंडा डिविजन में रियल जारगोजा और एसडी ह्यूएस्का के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में उस समय बड़ा बवाल मच गया जब गोलकीपर एस्तेबान आंद्रादा ने विरोधी खिलाड़ी को मुक्का मार दिया। इसके अलावा यह मैच पहले से ही रेलेगेशन की लड़ाई के कारण तनावपूर्ण माना जा रहा था।

रेड कार्ड के चलते बढ़ा मैच में विवाद :-

इस मैच के इंजरी टाइम में आंद्रादा को दूसरे पीले कार्ड के कारण रेफरी द्वारा रेड कार्ड दिखाया गया था। क्यूंकि उन्होंने ह्यूएस्का के एक खिलाड़ी को धक्का दे दिया था।

goalkeeper Esteban Andrada
goalkeeper Esteban Andrada

इसके बाद में रेफरी ने आंद्रादा को मैदान से बाहर भेज दिया था। इसके चलते हुए फिर मैदान में यह मामला और भी बिगड़ गया। इसके बाद रेड कार्ड मिलने के कुछ ही पलों बाद गोलकीपर आंद्रादा ने दौड़कर जॉर्जे पुलिदो के चेहरे पर मुक्का दे मारा।

मैदान पर हुई जमकर मारपीट, कई खिलाड़ी बाहर :-

Real Zaragoza and SD Huesca match
Real Zaragoza and SD Huesca match

इस घटना के बाद फिर मैदान में ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और मैदान पूरी तरह से जंग का मैदान बन गया था। तब इसी दौरान में खिलाड़ी दानी जिमिनेज और दानी तासेंदे को भी रेड कार्ड दिखा दिया गया। इसके अलावा अरागोनीज डर्बी के नाम से मशहूर इस मैच में सभी खिलाड़ियों का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था।

ह्यूएस्का क्लब ने 1-0 से जीता मैच :-

इस मैच में हुए इन दोनों टीमों के विवाद के बीच मैच का नतीजा कहीं पीछे छूट गया था। इसके बाद ऑस्कर सिएल्वा के पेनल्टी गोल की बदौलत ह्यूएस्का ने 1-0 से इस मैच को जीत कर अपने नाम कर लिया। वहीं अब इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही उन्होंने पॉइंट्स टेबल में जरागोजा को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा ये दोनों टीमें अभी भी रेलेगेशन जोन में ही हैं।

एस्तेबान आंद्रादा ने मांगी माफी :-

इसके अलावा इस मैच के समाप्त होने के बाद गोलकीपर एस्तेबान आंद्रादा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा है कि, “मैं अपना ध्यान खो बैठा था और इस मैच में जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। अब मैं इन बातों के सभी से माफी मांगता हूं। वहीं अब मुझे इसके लिए जो भी सजा मिलेगी, मैं उसको स्वीकार करूंगा।”

रियल जरागोजा क्लब ने जताई नाराजगी :-

Real Zaragoza and SD Huesca match
Real Zaragoza and SD Huesca match

इसके बाद रियल जरागोजा क्लब ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। क्यूंकि इस क्लब ने अपने बयान में कहा है कि, “हमने ऐसे दृश्य देखे जो इस खेल के अनुरूप नहीं हैं और कभी नहीं होने चाहिए थे। वहीं ऐसी घटनाएं हमारे क्लब और हमारे फैंस के मूल्यों को नहीं दर्शातीं हैं। इस बीच हम कई लोगों, खासकर बच्चों के लिए आदर्श हैं, इसलिए ऐसी तस्वीरें कभी सामने नहीं आनी चाहिए थीं।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version