Sunday, February 15

इस साल इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर और महिला फुटबॉलर को चुन लिया गया है। एक तरफ जहां मैनचेस्टर सिटी के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए युवा फॉरवर्ड एर्लिंग हालैंड को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया है तो वहीं, दूसरी तरफ चेल्सी की स्ट्राइकर सैम केर महिला वर्ग में लगातार दो वर्ष बेस्ट फुटबॉलर बनने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। बता दें कि ये सभी पुरुस्कार फुटबॉल राइटर्स संघ के द्वारा दिए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मूताबिक एर्लिंग हालैंड को 82 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं। इस अवॉर्ड की दौड़ में हालैंड ने आर्सेनल के खिलाड़ी बुकायो साका और मार्टिन ओडेगार्ड को पीछे छोड़ दिया था।

22 वर्षीय नार्वे के इस खिलाड़ी ने सभी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 गोल लगाए हैं। ये ही कारण है कि मैनचेस्टर सिटी प्रीमियर लीग, एफए कप और चैंपियन लीग का खिताब जीतने की रेस में शामिल है। इसके अलावा एर्लिंग हालैंड ने इस साल में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकार्ड भी बनाया है। इस साल उन्होंने कुल 35 गोल किए हैं।

Photo Source: Twitter
Photo Source: Twitter

महिला फुटबॉलर के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की 29 वर्षीय केर इस सत्र की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी बनी हैं। सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर बनने की सूची में केर से अलावा एस्टन विला की फॉरवर्ड राचेल डैली और चेल्सी की लौरेन जेम्स भी थीं। लेकिन सैम केर ने इन दोनों को पीछे कर ये खिताब अपने नाम कर लिया है। फुटबॉल क्लब चेल्सी के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की सैम केर ने इस साल कुल 26 गोल दागे हैं। बता दें कि केर पहली ऐसी खिलाड़ी भी बन गई हैं जिसने ये पुरुस्कार लगातार दो साल तक जीता हो।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version