Tuesday, February 17

इंडियन फुटबॉल लीग (IFL) 2025-26 सीज़न की शुरुआत 27 फरवरी 2026 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट को पहले आई-लीग के नाम से जाना जाता था, लेकिन आयोजकों ने इसमें कुछ बदलाव करते हुए इसका नाम बदल दिया। यह भारत में पुरुषों की प्रोफेशनल फुटबॉल का दूसरा लेवल है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने नए सीज़न के मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ओपनिंग डे पर दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में नामधारी एफसी का सामना आइज़ोल एफसी से होगा। वहीं दूसरे मैच में चनमारी एफसी की टक्कर गोकुलम केरल एफसी से होगी।

इंडियन फुटबॉल लीग (IFL) 2025-26 का फॉर्मेट

स्टेज 1: पहले स्टेज में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी क्लब एक-दूसरे के खिलाफ होम और अवे फॉर्मेट में खेलेंगे, यानी हर टीम को अपने मैदान और विपक्षी के मैदान दोनों जगह खेलने का मौका मिलेगा।

स्टेज 2: दूसरे स्टेज में टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा। पहले चरण में जो टीमें टॉप हाफ में रहेंगी, वे होम और अवे फॉर्मेट वाले चैंपियनशिप राउंड में खेलेंगी। वहीं निचले हाफ की टीमें केंद्रीकृत रेलिगेशन राउंड में उतरेंगी। पहले चरण में जीते गए सभी अंक आगे भी जोड़े जाएंगे, ताकि प्रतिस्पर्धा और रोमांच बना रहे।

दूसरे चरण के अंत में तालिका में सबसे ऊपर रहने वाली टीम इंडियन फुटबॉल लीग की चैंपियन बनेगी और उसे इंडियन सुपर लीग 2026-27 सीजन में प्रमोशन मिलेगा। पहले चरण में कुल 45 मैच खेले जाएंगे, जो 27 फरवरी 2026 से 19 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे।

इंडियन फुटबॉल लीग (IFL) 2025-26 स्टेज 1 के सभी मुकाबलों के बारे में जानें

  • मैच 1: 27-फरवरी-26 – नामधारी FC बनाम आइज़ॉल FC
  • मैच 2: 27-फरवरी-26 – चानमारी FC बनाम गोकुलम केरल FC
  • मैच 3: 28-फरवरी-26 – डायमंड हार्बर FC बनाम श्रीनिदी डेक्कन FC
  • मैच 4: 1-मार्च-26 – शिलॉन्ग लाजोंग FC बनाम राजस्थान यूनाइटेड FC
  • मैच 5: 1-मार्च-26 – डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब बनाम रियल कश्मीर FC
  • मैच 6: 6-मार्च-26 – आइज़ॉल FC बनाम राजस्थान यूनाइटेड FC
  • मैच 7: 7-मार्च-26 – गोकुलम केरल FCबनाम नामधारी एफसी
  • मैच 8: 7-मार्च-26 – चानमारी FC बनाम श्रीनिदी डेक्कन FC
  • मैच 9: 8-मार्च-26 – शिलॉन्ग लाजोंग FC बनाम रियल कश्मीर FC
  • मैच 10: 8-मार्च-26 – डायमंड हार्बर FC बनाम डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब
  • मैच 11: 12-मार्च-26 – चानमारी FC बनाम डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब
  • मैच 12: 13-मार्च-26 – राजस्थान यूनाइटेड FC बनाम नामधारी FC
  • मैच 13: 13-मार्च-26 – आइज़ॉल FC बनाम रियल कश्मीर FC
  • मैच 14: 14-मार्च-26 – गोकुलम केरल FC बनाम श्रीनिदी डेक्कन FC
  • मैच 15: 14-मार्च-26 – शिलॉन्ग लाजोंग FC बनाम डायमंड हार्बर FC
  • मैच 16: 17-मार्च-26 – राजस्थान यूनाइटेड FC बनाम रियल कश्मीर FC
  • मैच 17: 19-मार्च-26 – चानमारी FC बनाम शिलॉन्ग लाजोंग FC
  • मैच 18: 19-मार्च-26 – श्रीनिदी डेक्कन FC बनाम नामधारी FC
  • मैच 19: 20-मार्च-26 – आइज़ॉल FC बनाम डायमंड हार्बर FC
  • मैच 20: 20-मार्च-26 – गोकुलम केरल FC बनाम डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब
  • मैच 21: 24-मार्च-26 – आइज़ॉल FC बनाम चानमारी FC
  • मैच 22: 25-मार्च-26 – श्रीनिदी डेक्कन FC बनाम डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब
  • मैच 23: 25-मार्च-26 – रियल कश्मीर FC बनाम नामधारी FC
  • मैच 24: 26-मार्च-26 – गोकुलम केरल FC बनाम शिलॉन्ग लाजोंग FC
  • मैच 25: 26-मार्च-26 – राजस्थान यूनाइटेड FC बनाम डायमंड हार्बर FC
  • मैच 26: 31-मार्च-26 – गोकुलम केरल FC बनाम आइज़ॉल FC
  • मैच 27: 1-अप्रैल-26 – राजस्थान यूनाइटेड FC बनाम चानमारी FC
  • मैच 28: 1-अप्रैल-26 – श्रीनिदी डेक्कन FC बनाम शिलॉन्ग लाजोंग FC
  • मैच 29: 2-अप्रैल-26 – डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब बनाम नामधारी FC
  • मैच 30: 2-अप्रैल-26 – रियल कश्मीर FC बनाम डायमंड हार्बर FC
  • मैच 31: 5-अप्रैल-26 – श्रीनिदी डेक्कन FC बनाम आइज़ॉल FC
  • मैच 32: 6-अप्रैल-26 – रियल कश्मीर FC बनाम चानमारी FC
  • मैच 33: 6-अप्रैल-26 – नामधारी FC बनाम डायमंड हार्बर FC
  • मैच 34: 7-अप्रैल-26 – डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब बनाम शिलॉन्ग लाजोंग FC
  • मैच 35: 7-अप्रैल-26 – राजस्थान यूनाइटेड FC बनाम गोकुलम केरल FC
  • मैच 36: 10-अप्रैल-26 – नामधारी FC बनाम शिलॉन्ग लाजोंग FC
  • मैच 37: 11-अप्रैल-26 – डायमंड हार्बर FC बनाम चानमारी FC
  • मैच 38: 11-अप्रैल-26 – डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब बनाम आइज़ॉल एफसी
  • मैच 39: 12-अप्रैल-26 – रियल कश्मीर FC बनाम गोकुलम केरल FC
  • मैच 40: 12-अप्रैल-26 – श्रीनिदी डेक्कन FC बनाम राजस्थान यूनाइटेड FC
  • मैच 41: 17-अप्रैल-26 – नामधारी FC बनाम चानमारी FC
  • मैच 42: 18-अप्रैल-26 – शिलॉन्ग लाजोंग FC बनाम आइज़ॉल FC
  • मैच 43: 18-अप्रैल-26 – डायमंड हार्बर FC बनाम गोकुलम केरल FC
  • मैच 44: 19-अप्रैल-26 – डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब बनाम राजस्थान यूनाइटेड FC
  • मैच 45: 19-अप्रैल-26 – रियल कश्मीर FC बनाम श्रीनिदी डेक्कन FC

फुटबॉल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version