Wednesday, February 18

Google News Sports Digest Hindi

Indian Football Team: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की तकनीकी समिति ने भारत के पूर्व गोलकीपर सुब्रत पॉल को राष्ट्रीय टीम का निदेशक नियुक्त किया। इसके लिए यह निर्णय भारत के पूर्व कप्तान आईएम विजयन की अध्यक्षता में तकनीकी समिति की बैठक में लिया गया है। इसमें शब्बीर अली, विक्टर अमलराज, क्लाइमेक्स लॉरेंस, हरजिंदर सिंह और संतोष सिंह ने भाग लिया था।

सुब्रत पॉल बने राष्ट्रीय फूटबाल टीम के निदेशक :-

Subrata Paul
Subrata Paul

भारत के पूर्व गोलकीपर सुब्रत पॉल को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की तकनीकी समिति ने राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का निदेशक नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा इस समिति ने पुरुषों की अंडर20 टीम के मुख्य कोच के रूप में बिबियानो फर्नांडिस के नाम की भी सिफारिश की है।

Subrata Paul
Subrata Paul

इसके लिए यह निर्णय भारत के पूर्व कप्तान आईएम विजयन की अध्यक्षता में तकनीकी समिति की बैठक में लिए गया है। इसमें शब्बीर अली, विक्टर अमलराज, क्लाइमेक्स लॉरेंस, हरजिंदर सिंह और संतोष सिंह ने भाग लिया था। इन सभी के अलावा इसमें एआईएफएफ महासचिव अनिलकुमार प्रभाकरन और कोषाध्यक्ष किपा अजय के साथ-साथ तकनीकी निदेशक सैयद साबिर पाशा भी बैठक में उपस्थित थे।

Subrata Paul
Subrata Paul

इसके अलावा एआईएफएफ ने यहां पर एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि, “इस तकनीकी समिति ने राष्ट्रीय टीम के निदेशक के रूप में पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुब्रत पॉल की नियुक्ति की पुष्टि की।” वहीं इसके आगे उन्होंने कहा है कि, “इसके अलावा इस समिति ने अंडर20 राष्ट्रीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में बिबियानो फर्नांडीस को नियुक्त करने की भी सिफारिश की है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version