Sunday, February 15

Lionel Messi: फीफा विश्व कप से पहले लियोनल मेसी ने एक बार फिर अपना दम दिखाया और इंटर मियामी को मेजर लीग सॉकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इसके चलते हुए अब लियोनेल मेसी के दम पर इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार जीतकर अपने नाम कर लिया है। वहीं इस फाइनल मैच के दौरान हमें मेसी और थॉमस मुलर के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली थी। लेकिन इस मैच में मेसी उनसे आगे निकल गए।

इंटर मियामी ने जीता एमएलएस कप का खिताब :-

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी ने अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप से पहले एक बार फिर अपना दम दिखाते हुए इंटर मियामी को मेजर लीग सॉकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

Lionel Messi
Lionel Messi

इस बार यह फाइनल मैच केवल इंटर मियामी और वैंकूवर व्हाइटकैप्स टीम के बीच में ही नहीं था बल्कि जर्मनी के स्टार फुटबॉलर थॉमस मुलर और अर्जेंटीना के मेसी के बीच भी एक जंग की तरह था। लकिन अभी तक इससे पहले मेसी और मुलर के बीच प्रतिद्वंद्विता में आमतौर पर मुलर ने ही बाजी मारी है, लेकिन इस बार फाइनल मैच अर्जेंटीनियाई खिलाड़ी मेसी उनसे आगे निकल गए।

मेसी ने जीती करियर की 47वीं ट्रॉफी :-

इसके अलावा इससे पहले मुलर और मेसी के बीच हुए 10 मुकाबलों में से जर्मनी के स्टार ने सात में जीत हासिल की थी। जबकि मुलर की मौजूदगी में ही जर्मनी की टीम ने विश्व कप में दो बार मेसी और अर्जेंटीना की टीम को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया है।

Lionel Messi
Lionel Messi

लेकिन इस बार एमएलएस के फाइनल में अर्जेंटीना के सुपर स्टार मेसी ने इंटर मियामी को मुलर की वैंकूवर व्हाइटकैप्स पर 3-1 से जीत दर्ज की है। इसके चलते हुए अब मेसी ने अपने करियर की 47वीं ट्रॉफी के साथ अपने तीसरे मेजर लीग सॉकर सत्र का समापन किया है।

इंटर मियामी की जीत के हीरो रहे मेसी :-

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी ने खेल के 72वें मिनट में रोड्रिगो डी पॉल को गेंद देकर गोल करने में मदद की थी। इसके बाद फिर उन्होंने स्टॉपेज टाइम में उन्होंने एक और गोल करने में योगदान देकर इंटर मियामी को फ्रेंचाइजी इतिहास में पहली बार चैंपियनशिप बनाने में सहायता की।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके अलावा मेसी और मुलर दोनों ही विश्व कप और चैंपियंस लीग विजेता खिलाड़ी हैं। जबकि ये दोनों ही क्लब विश्व कप विजेता भी हैं। इसके अलावा इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद मेसी ने कहा कि, “तीन साल पहले मैंने एमएलएस में आने का फैसला किया और आज हम एमएलएस चैंपियन बन गए हैं। इसके अलावा पिछले साल हम लीग में जल्दी बाहर हो गए थे। लेकिन इस साल एमएलएस जीतना हमारा मुख्य लक्ष्य था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version