Thursday, March 12

भारत में फुटबाल खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन के कारण काफी लोकप्रियता मिली है। भारतीय फुटबॉल टीम, जिसे ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) संचालित करता है, भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम है। इसे “ब्लू टाइगर्स” के नाम से भी जाना जाता है। भारत ने एशियाई खेलों में कई बार स्वर्ण पदक जीते हैं और एएफसी एशियन कप में भी भाग लिया है।

भारत को 18 नवंबर को एएफसी एशियन कप 2027 के फाइनल क्वालीफायर मैच में बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नेशनल स्टेडियम में खेलना है। इसके लिए टीम 6 नवंबर से बेंगलुरु में कैंप लगाएगी और 15 नवंबर को ढाका रवाना होगी। इस बार मोहम्मद सनान, जिन्हें हाल ही में अंडर-23 टीम में चुना गया था, को सीनियर टीम में शामिल किया गया है। अनुभवी गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू भी टीम में वापस लौट आए हैं। रितिक तिवारी और साहिल को भी टीम में जगह मिली है, और इन गोलकीपरों से इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

नवंबर फीफा विंडो के लिए ब्लू टाइगर्स टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची जो फाइनल राउंड क्वालीफायर मैच खेलेंगे

गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू, रितिक तिवारी, साहिल।

डिफेंडर : आकाश मिश्रा, अनवर अली, विकास युमनाम, हिंगथनमाविया राल्टे, मुहम्मद उवैस, प्रमवीर, राहुल भेके, संदेश झिंगन।

मिडफील्डर : आशिक कुरुनियान, ब्रिसन फर्नांडिस, लालरेम्तलुआंगा फैनाई, मैकर्टन लुइस निकसन, महेश सिंह नाओरेम, निखिल प्रभु, सुरेश सिंह वांगजाम।

फॉरवर्ड : इरफ़ान यदवद, लल्लियानज़ुआला चांगटे, मोहम्मद सनन, रहीम अली, विक्रम प्रताप सिंह।

मुख्य कोच: खालिद जमील

भारत में फुटबॉल के अच्छे प्रदर्शन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत ने टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आगामी एएफसी एशियन कप 2027 के क्वालीफायर में भारतीय टीम के पास अनुभवी और नए खिलाड़ियों का संतुलन है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगायी जा रही है।

फुटबॉल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version