Sunday, February 15

Liverpool signed Valencia goalkeeper Giorgi Mamardashvili

लिवरपूल फुटबॉल क्लब (Liverpool FC) ने मंगलवार को वालेंसिया के गोलकीपर जियोर्जी ममारदाश्विली (Giorgi Mamardashvili) को साइन करने की घोषणा की है। उन्होंने यूरो 2024 में अपनी अन्तर्राष्ट्रीय टीम जॉर्जिया के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके चलते वह अंतिम 16 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थी। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए लिवरपूल ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की योजना बनाई थी।

Liverpool signed Valencia goalkeeper Giorgi Mamardashvili
Liverpool signed Valencia goalkeeper Giorgi Mamardashvili

बता दें कि, लिवरपूल फुटबॉल क्लब (Giorgi Mamardashvili) इंग्लैंड के लिवरपूल में स्थित एक प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब है, जो इंग्लिश फुटबॉल के टॉप लेवल प्रीमियर लीग में हिस्सा लेता है। 1892 में स्थापित यह क्लब एनफील्ड में अपने घरेलू मैच खेलता रहा है। लिवरपूल दुनिया के सबसे मूल्यवान और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्लबों में से एक है, जिसके लिए जियोर्जी ममारदाश्विली को खेलने का मौका मिलने वाला है।

2025 में लिवरपूल से जुड़ सकेंगे जियोर्जी ममारदाश्विली

लिवरपूल द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, जियोर्जी ममारदाश्विली इस सीजन यानी 2024-25 में क्लब के साथ नहीं जुड़ सकेंगे, इसका कारण उन्होंने वर्क परमिट और अन्तर्राष्ट्रीय परमिट में होने वाली देरी को बताया है। हालाँकि, यह पूरी तरह से तय है कि वह 2025-26 के सीजन से पहले एनफील्ड में खेलते हुए नजर आएँगे।

Liverpool signed Valencia goalkeeper Giorgi Mamardashvili
Liverpool signed Valencia goalkeeper Giorgi Mamardashvili

लिवरपूल ने एक बयान में कहा:

लिवरपूल ने जियोर्जी ममारदाश्विली के ट्रांसफर के लिए एक समझौता किया है, जो वर्क परमिट और अंतरराष्ट्रीय मंजूरी के अधीन है – वालेंसिया के गोलकीपर का 2025-26 सत्र से पहले एनफील्ड में जाना तय है। रेड्स ने 23 वर्षीय खिलाड़ी के लिए एक डील तय कर लिया है, जिसके तहत वह अगले गर्मी में मर्सीसाइड (उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड का एक महानगर) में जाने से पहले वालेंसिया के साथ वर्तमान अभियान के शेष समय के लिए स्पेन में रहेंगे।

ममारदाश्विली को 5 मिलियन अतिरिक्त रकम का भुगतान करेगी लिवरपूल

Liverpool signed Valencia goalkeeper Giorgi Mamardashvili
Liverpool signed Valencia goalkeeper Giorgi Mamardashvili

खबर मिली है कि, लिवरपूल ट्रांसफर विंडो के अपने पहले साइन जियोर्जी ममारदाश्विली के लिए 30 मिलियन यूरो ($34 मिलियन, लगभग 285 करोड़ रूपए) के अलावा 5 मिलियन यूरो ($5.56 मिलियन, लगभग 46.67 करोड़ रूपए) की अतिरिक्त रकम का भुगतान करेगा।

क्लब के वर्तमान नंबर एक खिलाड़ी एलिसन बेकर ने इस सप्ताह खुलासा किया कि, उन्होंने सऊदी अरब के आकर्षक प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया है। एलिसन के पास लिवरपूल के साथ हुआ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने में अभी दो वर्ष शेष हैं, लेकिन उन्होंने ममारदाशविली को खरीदने के लिए क्लब के कदम का समर्थन किया।

ब्राजील के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने लिवरपूल इको से कहा:

मुझे लगता है कि क्लब को भविष्य के लिए तैयारी करनी होगी। हम यहां हमेशा नहीं टिकने वाले हैं। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विचार था, मैं इसके (ममारदाश्विली) बारे में सोशल मीडिया पर आने से पहले ही जानता था और यह मेरे लिए एक अच्छा संदेश है, क्योंकि क्लब को मेरी राय की परवाह है।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version