Monday, February 2

Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने मेजर लीग सॉकर कप में खेलते हुए नैशविले एससी टीम के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं अब मेसी और इंटर मियामी एमएलएस कप खिताब से तीन जीत दूर रह गए हैं। इस मैच में खेलते हुए मेसी ने पहले हाफ में दो गोल दागे। जबकि इसके बाद दूसरे हाफ में तादेओ अलेंदे को दूसरे हाफ में दो गोल करने में मदद की।

लियोनेल मेसी ने दागे दो गोल :-

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के दो गोल और दो गोल में मदद करने के चलते इंटर मियामी की टीम ने ईस्टर्न कांफ्रेंस प्लेऑफ सीरीज के पहले दौर के निर्णायक तीसरे मैच में तीसरी वरीयता प्राप्त नैशविले एससी को 4-0 से हराकर ईस्ट सेमीफाइनल्स में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके चलते हुए अब मेसी और इंटर मियामी एमएलएस कप खिताब से तीन जीत दूर रह गए हैं। इस अहम मैच में खेलते हुए मेसी ने पहले हाफ में दो गोल दागे थे। जबकी दूसरे हाफ में भी तादेओ अलेंदे को दो गोल करने में मदद की थी। इसके चलते हुए अब इंटर मियामी की टीम ने सीरीज में नैशविले को 8-3 से हरा दिया है।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके अलावा अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इन सभी आठ गोल में अपना योगदान दिया था। क्यूंकि इनमें से अपनी टीम के लिए 5 गोल उन्होंने खुद किए थे। जबकि बाकि के तीन गोल करने में यहोने मदद की थी। इस जीत के साथ अब इंटर मियामी की टीम ईस्ट सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब उनकी टीम को ईस्ट सेमीफाइनल मैच के लिए एफसी सिनसिनाटी से मैच खेलना है। वहीं यह नॉकआउट मैच होगा।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके अलावा इंटर मियामी की टीम और सिनसिनाटी का विजेता ईस्ट फाइनल में शीर्ष वरीय फिलेडेल्फिया यूनियन और पांचवें वरीय न्यूयॉर्क सिटी एफसी के बीच होने वाले विजेता टीम से अपना मैच खेलेगा। इसके अलावा एमएलएस कप का फाइनल मैच छह दिसंबर को खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version