Tuesday, February 17

Mizoram Premier League: भारतीय खेल जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस बार फुटबॉल में मैच फिक्सिंग से हड़कंप मच गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस मैच फिक्सिंग में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि टीमें भी शामिल थीं, जिन पर बड़ा एक्शन लिया गया है।

दरअसल, हाल ही में खत्म हुई मिजोरम प्रीमियर लीग-11 में मैच में हेराफेरी के लिए तीन क्लब, तीन क्लब अधिकारियों और 24 खिलाड़ियों के खिलाफ मिजोरम फुटबॉल एसोसिएशन (एमएफए) ने बड़ा एक्शन लिया है। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को लाइफ टाइम के लिए बैन भी कर दिया गया है। 

Mizoram Premier League: मैच फिक्सिंग के चलते 24 खिलाड़ियों पर बैन

Mizoram Premier League: Shameful news from sports world, 24 players banned together
Mizoram Premier League-24 players banned together/Getty Images

मिजोरम प्रीमियर लीग में मैचों के नतीजों में कथित रूप से हेरफेर करने के लिए तीन क्लबों- सिहफिर वेंघलुन एफसी, एफसी बेथलहम और रामहलुन एथलेटिक एफसी को तीन मैच अधिकारियों के साथ तीन साल के लिए बैन कर दिया है। इसके अलावा खिलाड़ियों पर अलग-अलग स्तरों पर बैन लगाया गया है।

बता दें, बैन किए गए खिलाड़ियों में रामहुन एटलेटिको एफसी के लीग के टॉप स्कोरर फेलिक्स लालरुअत्संगा भी शामिल हैं, जिन्होंने आठ गोल किए थे।

मिजोरम फुटबॉल एसोसिएशन ने जारी किया बयान:

मिजोरम फुटबॉल एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा कुछ शरारती तत्वों से जुड़ी ये गतिविधियां हमारे मूल्यों का गंभीर उल्लंघन दर्शाती हैं, हमारे खेल की अखंडता को कमजोर करती हैं और उन प्रशंसकों का अपमान करती हैं जो मिजोरम फुटबॉल का उत्साहपूर्वक समर्थन करते हैं। इन निष्कर्षों के परिणामस्वरूप, हमने इसमें शामिल लोगों पर सख्त जुर्माना लगाया है।

हम सभी फैंस, भागीदारों और हितधारकों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम ऐसी किसी भी घटना को फिर से होने से रोकने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं। एमएफए अपने विनियामक ढांचे को बढ़ाएगा और हमारी प्रतियोगिताओं की निष्पक्षता की रक्षा के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करेगा। 

Mizoram Premier League: 2 खिलाड़ियों को लाइफ टाइम तो वहीं 4 खिलाड़ियों पर 5 साल का लगा बैन 

Mizoram Premier League: Shameful news from sports world, 24 players banned together
Mizoram Premier League-24 players banned together/Getty Images

मिजोरम फुटबॉल एसोसिएशन ने इन 24 खिलाड़ियों में से 2 खिलाड़ियों को लाइफ टाइम के लिए बैन किया है। वहीं, चार खिलाड़ियों पर पांच साल का बैन, 10 खिलाड़ियों पर तीन साल का बैन और आठ खिलाड़ियों पर एक साल का बैन लगाया है।

मिजोरम फुटबॉल एसोसिएशन ने स्वीकार किया कि यह घोटाला लीग की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है और पारदर्शिता और अखंडता के साथ आगे बढ़ने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version