Premier League 2025-26 में अब तक के मुकाबले जुनून, उतार-चढ़ाव और अंतिम पलों के रोमांच का ऐसा मिश्रण लेकर आए, जिनकी चर्चा सीजन खत्म होने के बाद भी होती रहेगी।

Premier League 2025-26 का सीजन अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन अब तक खेले गए मुकाबलों ने यह साफ कर दिया है कि यह सीजन यादों में दर्ज रहने वाला है। यहां हर हफ्ते गोलों की बरसात हुई है, आखिरी सेकंड में मैच का रुख बदला है और कई टीमों ने ऐसे पल रचे हैं, जिनसे फैंस का दिल धड़कने लगा।

इस सीजन की सबसे खास बात यह रही कि बड़ी और छोटी टीमों के बीच का फर्क मैदान में उतना दिखाई नहीं दिया, जितना उम्मीद थी। हर टीम ने कभी न कभी बड़ी टीमों को चुनौती दी और कुछ ने तो बड़े उलटफेर भी कर दिखाए। यही वजह है कि इस सीजन के टॉप 10 मुकाबले सिर्फ स्कोरलाइन की वजह से नहीं, बल्कि भावनाओं, संघर्ष और आखिरी पलों में टूटते बनते सपनों की वजह से यादगार बन गए हैं।

ये रहे Premier League 2025-26 में अब तक के 10 सबसे रोमांचक मुकाबले

1. Manchester United 4-4 Bournemouth – ओल्ड ट्रैफर्ड में आठ गोलों की भूचाल

यह मुकाबला गोलों और कहानी दोनों के लिहाज से सीजन का अब तक का सबसे बेहतरीन मैच रहा। ओल्ड ट्रैफर्ड में आठ अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल करके मैच को ऐसा मोड़ दिया कि हर मिनट कुछ नया देखने को मिला।

पहले हाफ की बढ़त के बावजूद United पर हार का खतरा मंडराने लगा था क्योंकि Bournemouth ने वापसी का दम दिखाया लेकिन ब्रूनो फर्नांडेज़ की फ्री किक ने रिकॉर्ड बचाया और मैच को इतिहास में दर्ज कर दिया। Marcus Tavernier के पहले किए गए फ्री किक गोल ने इस मैच को खास बनाया, क्योंकि यह सीजन का एकमात्र मुकाबला रहा जिसमें दो फ्री किक गोल देखने को मिले।

यह मैच इसलिए भी यादगार रहा, क्योंकि दोनों टीमों ने बेहद कम वक्त में अपनी हार को बढ़त में बदला और दर्शकों को सांस रोकने पर मजबूर कर दिया।

2. Fulham 4-5 Manchester City

Fulham और Manchester City का मुकाबला उन मैचों में से एक रहा जिसमें गोलों की गूंज लगातार सुनाई देती रही। City ने 5-1 की मजबूत बढ़त बना ली थी लेकिन Fulham ने तीन गोल दागकर मैच को अंतिम पलों तक रोमांचक बनाए रखा।

अगर Fulham एक और गोल कर लेता तो यह मैच Premier League इतिहास का दूसरा मुकाबला बन जाता, जहां चार गोल की बढ़त खत्म हो जाती। अंतिम समय में Fulham के पास बराबरी का बड़ा मौका था, लेकिन City ने किसी तरह जीत को अपने नाम किया और इस मुकाबले को इस सूची में ऊंचा स्थान मिल गया।

3. Newcastle United 2-3 Liverpool

Liverpool 2-0 से आगे था और Newcastle के पास एक खिलाड़ी कम था, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया। Newcastle ने मैच को 2-2 कर दिया और ऐसा लगने लगा कि Liverpool जीत से दूर रह जाएगा।

लेकिन 17 वर्षीय Rio Ngumoha ने अंतिम पलों में गोल दागकर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया और खुद को सुर्खियों में ला दिया। इस जीत ने यह संदेश दिया कि फुटबॉल में उम्र नहीं बल्कि मौका मायने रखता है और किसी भी क्षण मैच बदल सकता है।

4. Liverpool 4-2 Bournemouth

Premier League के नए सीजन की शुरुआत Liverpool ने जीत के साथ की लेकिन यह जीत उतनी आसान नहीं थी, जितनी दिखती है। Liverpool 2-0 से आगे था लेकिन Bournemouth ने दो गोल करके दबाव बना दिया और मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद Federico Chiesa ने मैदान में उतरते ही गोल दागा और Mohamed Salah ने एक और गोल करके मैच का अध्याय Liverpool के पक्ष में बंद कर दिया। इस मैच ने दिखाया कि Liverpool अभी भी बड़े मौकों पर खुद को संभाल सकता है।

5. Crystal Palace 3-3 Bournemouth

Crystal Palace और Bournemouth के बीच यह मुकाबला अंत तक रोमांच से भरा रहा। Mateta ने हैट्रिक लगाई, लेकिन अंतिम समय में आसान मौका चूक गए, जिसकी वजह से Palace जीत से दूर रह गया।

96वें मिनट में बराबरी का गोल करने के बाद उन्होंने एक खतरनाक मौका गवाया, जिसने मैच के परिणाम को बदल सकता था। यही अधूरापन इस मैच को और भी खास बना गया।

6. Leeds United 3-3 Liverpool

Leeds और Liverpool का यह मैच दूसरे हाफ में गोलों की बरसात लेकर आया। Liverpool ने बढ़त बनाई, लेकिन Leeds ने उसी अंदाज में जवाब दिया और मैच को बराबरी पर ला दिया।

अंतिम पलों में Ao Tanaka के गोल ने Leeds को सम्मान दिलाया और Liverpool की मुश्किलें बढ़ा दीं क्योंकि इस बराबरी ने उनके मनोबल को प्रभावित किया। यह मैच इसलिए यादगार रहा, क्योंकि दोनों टीमों ने कभी हार नहीं मानी।

7. Brighton 3-4 Aston Villa

Brighton ने शुरुआती बढ़त बनाई लेकिन Watkins की ब्रेसेस ने Aston Villa को मुकाबले में बरकरार रखा और मैच को खुले अंदाज में आगे बढ़ाया।

Van Hecke ने भी दो गोल किए लेकिन अंत में Brighton एक और गोल नहीं ढूंढ पाया और Aston Villa ने जीत दर्ज की। यह मुकाबला उन मैचों में से एक था, जहाँ हर मिनट गोल की उम्मीद बनी रहती थी।

8. Tottenham 2-2 Manchester United

इस मैच में 84वें मिनट के बाद तीन गोल हुए और मैच पूरी तरह नया रंग लेता गया। United ने बढ़त बनाई, लेकिन Tottenham ने मैच को बराबरी पर ला दिया और Richarlison ने गोल के बाद जश्न मनाया।

लेकिन Matthijs de Ligt ने 96वें मिनट में गोल करके सबको चौंका दिया और Tottenham की जीत की खुशी हवा में गायब हो गई। यह मैच Premier League की अप्रत्याशितता का जीता-जागता उदाहरण साबित हुआ।

9. Newcastle United 2-2 Tottenham Hotspur

यह मुकाबला अंतिम पलों में जोर पकड़ता गया और विवादों से भी भरा रहा। Anthony Gordon ने पेनाल्टी से गोल दागा लेकिन Romero ने 95वें मिनट में साइकिल किक से अविश्वसनीय गोल किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

यह गोल न सिर्फ मैच को बराबरी पर लाया, बल्कि Tottenham के फैंस की नाराजगी को भी शांत कर गया और मुकाबले को यादगार बना दिया।

10. Aston Villa 2-1 Arsenal

यह मुकाबला गोलों की संख्या से कम और भावनाओं के स्तर से ज्यादा खास रहा। Arsenal ने दूसरे हाफ में वापसी की और मैच बराबरी की ओर बढ़ गया था, लेकिन Buendia ने अंतिम सेकंड में गोल दागकर Arsenal की उम्मीदें तोड़ दीं।

इस जीत ने Aston Villa को आत्मविश्वास दिया और Arsenal के लिए खिताब की राह कठिन कर दी, क्योंकि यह परिणाम आगे चलकर तालिका में बड़ा असर डाल सकता है।

फुटबॉल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version