Saturday, February 14

Biggest Controversies In The Football History: फुटबॉल दुनिया का सबसे चर्चित खेल है और इसे दुनिया भर में पसंद किया जाता है। हालाँकि, यह खेल भी विवादों से परे नहीं है। फुटबॉल इतिहास में कई ऐसे विवाद हुए हैं, जो हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती है। इन विवादों ने फुटबॉल जगत को शर्मसार करने का भी काम किया है।

हालाँकि, लगभग हर खेल में समय-समय पर विवाद होते रहते हैं। इसी तरह, फुटबॉल इतिहास में फिक्सिंग से लेकर किसी खिलाड़ी की जान जाने तक कई ऐसे विवाद रहे हैं, जिसमें बड़े-बड़े खिलाड़ियों का नाम सामने आया है। यहाँ हम आपको फुटबॉल इतिहास के टॉप 5 सबसे बड़े विवादों की जानकारी देने जा रहे हैं।

फुटबॉल इतिहास में हुए 5 सबसे बड़े विवाद – Biggest Controversies In The Football History

1. एन्ड्रेस एस्कोबार की गोली मारकर हत्या | Andres Escobar Shot Dead

Andres Escobar Shot Dead | Top 5 Biggest Controversies In The Football History
Andres Escobar Shot Dead | Biggest Controversies In The Football History

कोलंबियाई फुटबॉल खिलाड़ी एंड्रेस एस्कोबार (Andres Escobar) की क्रूर हत्या को आज भी फुटबॉल के इतिहास के सबसे बड़े विवादों में से एक माना जाता है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। इसके पीछे का कारण 1994 का फीफा वर्ल्ड कप में कोलंबिया और यूएसए मैच को बताया जाता है। दरअसल, वह मैच एस्कोबार के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। उन्होंने उस मुकाबले में अपनी टीम कोलंबिया के खिलाफ ही गोल कर दिया था, जिसके चलते यूएसए को 2-1 से शानदार जीत मिली थी।

मैदान पर एंड्रेस एस्कोबार (Andres Escobar) की इस गलती की वजह से कई सारे लोगों को बेटिंग में हार का सामना करना पड़ा था और उन्हें काफी आलोचनाएँ भी झेलनी पड़ी थी। उस मैच के एक सप्ताह बाद मेडेलिन के एक नाइट क्लब के बाहर एस्कोबार के सीने में 6 गोलियां मारी गई थी। हालांकि, फुटबॉलर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां कुछ समय बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

2. नेमार जूनियर और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर यौन उत्पीड़न के लिए कानूनी आरोप | Legal Charges for Sexual Assault on Neymar & Cristiano Ronaldo

Legal Charges for Sexual Assault on Neymar & Cristiano Ronaldo | Top 5 Biggest Controversies In The Football History
Legal Charges for Sexual Assault on Neymar Jr & Cristiano Ronaldo | Biggest Controversies In The Football History

फुटबॉल के इतिहास के सबसे बड़े विवादों में दो प्रमुख फुटबॉल दिग्गजों क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार जूनियर का एक मामला भी शामिल है। दरअसल, जून 2009 में, क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लास वेगास की निवासी कैथरीन मेयोर्गा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था हालांकि, सबूतों की कमी के कारण, 2019 में स्थानीय अदालत ने इस मामले को खारिज कर दिया था।

इसी तरह ब्राजीलियाई फुटबॉलर नेमार जूनियर पर नजीला ट्रिनडे नामक एक महिला ने यौन दुराचार का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में जब साओ पाउलो पुलिस ने जांच की, तो नेमार को निर्दोष पाया गया और नजीला ट्रिनडे पर फुटबॉल खिलाड़ी के खिलाफ जबरन वसूली और साजिश का आरोप लगाया गया।

3. कैल्सियोपोली कांड | The Calciopoli Scandal

The Calciopoli Scandal | Top 5 Biggest Controversies In The Football History
The Calciopoli Scandal | Biggest Controversies In The Football History

कैल्सियोपोली स्कैंडल को फुटबॉल के इतिहास में सबसे बड़े और सबसे कुख्यात फिक्सिंग विवादों में से एक माना जाता है, जिसमें फिओरेंटीना, एसी मिलान, रेजिना, लाज़ियो और जुवेंटस जैसे सीरी ए क्लब शामिल थे। इस मामले में इतालवी जांच अधिकारियों ने क्लब के कथित मैच फिक्सिंग से सम्बंधित कॉल रिकॉर्डिंग और कई ठोस सबूत भी पेश किए थे, जिसमें रेफरी के पैनल के साथ मैच फिक्सिंग की बातें उजागर हुई थीं। इस फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के बाद, जुवेंटस फुटबॉल क्लब को सीरी बी में स्थानांतरित कर दिया गया था और 2005 और 2006 में उनके सीरी ए खिताब पूरी तरह से छीन लिए गए थे।

4. डिएगो माराडोना का ‘हैंड ऑफ गॉड’ | Diego Maradona’s ‘Hand of God’

Diego Maradona’s ‘Hand of God’ | Top 5 Biggest Controversies In The Football History
Diego Maradona’s ‘Hand of God’ | Biggest Controversies In The Football History

इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच 1986 के फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मैच में एक ऐसी घटना घटी, जिसने खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। दरअसल, उस मुकाबले में अर्जेंटीना के फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने हाथ से फुटबॉल को मुक्का मारकर गोल किया था। हालाँकि, नियमों के अनुसार उस गोल को रद्द करना चाहिए था, लेकिन रेफरी अली बिन नसीर ने इसे वैध करार दिया था।

रेफरी के इस फैसले के चलते सिर्फ इंग्लिश फैंस ने ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में आलोचना हुई। इस मुकाबले में अर्जेंटीना को जीत भी हासिल हुई थी, लेकिन डिएगो माराडोना को इस बेईमानी के लिए लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

5. वर्ल्ड कप 1996 में ट्रॉफी हुई चोरी | The Trophy Stolen in the 1996 World Cup

The Trophy Stolen in the 1996 World Cup | Top 5 Biggest Controversies In The Football History
The Trophy Stolen in the 1996 World Cup | Biggest Controversies In The Football History

दुनिया के सबसे बेहतरीन मेज़बान स्थलों में से एक माने जाने वाले इंग्लैंड ने 1996 के वर्ल्ड कप के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। दरअसल, लंदन स्थित सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर से उस वर्ल्ड कप की टाइटल ट्रॉफी ही चोरी हो गई थी। हालाँकि, बाद में ट्रॉफी को ‘पिक्ल्स’ नामक एक मिश्रित नस्ल के कुत्ते ने पाया था। लेकिन उस घटना ने इंग्लैंड की सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दी थे और इसे फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े विवादों में से एक माना जाता है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version