Sunday, February 22

Uruguay Star Luis Suarez Announces Retirement From International Football

उरुग्वे के दिग्गज लुइस सुआरेज़ (Luis Suarez) मोंटेवीडियो में पैराग्वे के खिलाफ़ 2026 वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे। बार्सिलोना और लिवरपूल के पूर्व स्ट्राइकर ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक होकर इसकी पुष्टि की।

अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में से एक सुआरेज़ उरूग्वे के लिए अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने उरूग्वे के लिए 142 मैचों में 69 गोल किए हैं। उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए बताया कि शुक्रवार (06 सितंबर) को वह अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगे।

शुक्रवार को अपने करियर का आखिरी अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे लुइस सुआरेज़

Uruguay Star Luis Suarez Announces Retirement From International Football
Uruguay Star Luis Suarez Announces Retirement From International Football

37 वर्षीय भावुक सुआरेज़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा:

शुक्रवार को मेरे देश के लिए मेरा आखिरी मैच होगा। यह निर्णय लेना आसान नहीं था, लेकिन मैं यह मन की शांति के साथ कर रहा हूँ कि मैं अपने (उरुग्वे) करियर के आखिरी गेम तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूँगा।

बता दें कि, लुइस सुआरेज़ (Luis Suarez) ने साल 2007 में उरूग्वे के लिए अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल में डेब्यू किया था। उन्हें अपने करियर में इटली के जॉर्जियो चिएलिनी को काटने के कारण चार महीने का प्रतिबंध भी झेलना पड़ा था , जिसके बाद उन्हें 2014 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था। सुआरेज़ ने उरुग्वे को 2011 कोपा अमेरिका जीतने में मदद की थी, जहां उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। यह भी बता दें कि, उन्होंने नौ प्रमुख टूर्नामेंटों में उरूग्वे का प्रतिनिधित्व किया था।

सुआरेज़ ने सोमवार को कहा कि उरुग्वे को कोपा अमेरिका का खिताब दिलाने में मदद करना उनके करियर का हाइएस्ट प्वॉइंट था।

उन्होंने कहा:

मैं कोपा अमेरिका खिताब को किसी भी चीज के लिए नहीं बदलूंगा। यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल था। मैं इसे किसी भी चीज के लिए नहीं बदलूंगा।

लुइस सुआरेज़ का विवादों से भी रहा है गहरा नाता

Uruguay Star Luis Suarez Announces Retirement From International Football
Uruguay Star Luis Suarez Announces Retirement From International Football

अपने करियर में घातक और तेजतर्रार गोल करने के लिए चर्चित लुइस सुआरेज़ (Luis Suarez) का विवादों से भी गहरा नाता रहा। फीफा वर्ल्ड कप 2014 में चिएलिनी को काटने के अलावा 2010 के फीफा वर्ल्ड कप में उन्होंने गोल लाइन पर बॉल को हाथ से छू दिया था, जिसके चलते घाना को क्वार्टर फाइनल में अंतिम समय में जीत नहीं मिल सकी थी। हालाँकि, सुआरेज़ को इसके बाद मैदान से बाहर भेज दिया गया था और घाना ने पेनल्टी भी गंवा दी थी, जिससे उरुग्वे को पेनल्टी शूट-आउट के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश करने का मौका मिल गया।

इसके अलावा, साल 2011 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के फ्रांसीसी स्टार पैट्रिस एवरा के साथ कथित रूप से नस्लीय दुर्व्यवहार करने के कारण इंग्लैंड में अधिकारियों ने लुइस सुआरेज़ (Luis Suarez) पर 8 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया था।

Uruguay Star Luis Suarez Announces Retirement From International Football
Uruguay Star Luis Suarez Announces Retirement From International Football

लुइस सुआरेज़ (Luis Suarez) ने बाद में उरुग्वे को 2018 और 2022 विश्व कप के लिए क्वालीफ़ाई करने में मदद की और कोपा अमेरिका 2024 में भी भाग लिया, जहाँ उन्हें कोच मार्सेलो बिएल्सा द्वारा एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कनाडा पर तीसरे स्थान की प्ले-ऑफ़ जीत में अपना 69वाँ अन्तर्राष्ट्रीय गोल भी किया था, जो उनके अन्तर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी गोल था।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version