Sunday, February 22

Top 10 Best Action RPGs of All Time: एक्शन रोल-प्ले गेम्स (RPGs) हमेशा से उन गेमर्स के फेवरेट रहे हैं, जो सिर्फ स्टोरी नहीं, बल्कि उसमें खुद को शामिल महसूस करना चाहते हैं। इन गेम्स में जहां एक तरफ जोरदार फाइटिंग होती है, वहीं दूसरी तरफ प्लेयर के फैसले पूरी कहानी को मोड़ सकते हैं। चाहे तलवार से मॉन्स्टर्स को काटना हो या किसी मोरल चॉइस से किसी की किस्मत तय करनी हो, एक्शन RPGs (रोल-प्ले गेम्स) हर पल कुछ नया लेकर आते हैं।

आज के दौर में जब गेमिंग ग्राफिक्स और टेक्नोलॉजी बहुत आगे बढ़ चुकी है, तब भी कुछ टाइटल्स ऐसे हैं जो अपने दम पर पूरी जेनरेशन की यादें बन चुके हैं। इन गेम्स में स्टोरी, कॉम्बैट, कैरेक्टर बिल्डिंग और ओपन वर्ल्ड जैसी चीजें इतनी जबरदस्त होती हैं कि गेमर्स बार-बार इन्हें खेलना चाहते हैं। इसीलिए, इस लिस्ट में हमने वो टॉप 10 एक्शन RPG गेम्स शामिल किए हैं, जो हर असली गेमर को एक बार जरूर खेलने चाहिए।

ये हैं अब तक के टॉप 10 सबसे शानदार एक्शन RPG गेम्स

10. फॉलआउट: न्यू वेगास (Fallout: New Vegas)

Fallout: New Vegas में गेमर्स को पोस्ट-अपोकैलिप्टिक वर्ल्ड, ढेर सारे विकल्प और एक ओपन एंडिंग वाला अनुभव मिलता है। इस गेम में आप एक कुरियर होते हैं, जिसे मारने की कोशिश की जाती है और फिर वो अपनी स्टोरी खुद बनाता है। यह गेम हर प्लेथ्रू में नया फील देता है। फ्रैक्शन्स, पॉलिटिक्स और नेगेटिव-या-पॉजिटिव चॉइस सिस्टम इसे यूनिक बना देते हैं।

9. ड्रैगन ऐज: ओरिजिन्स (Dragon Age: Origins)

यह BioWare द्वारा डेवलप किया गया वो RPG है, जिसमें स्टोरी, पार्टी सिस्टम और डायलॉग चॉइसेज़ का बेमिसाल मेल है। आप एक Grey Warden बनते हैं जो दुनिया को Ancient Evil से बचाने की कोशिश करता है। हर कैरेक्टर की बैकस्टोरी और उनकी बातचीत गेम को और भी पर्सनल बना देती है। गेमप्ले आपको खुद से डिसीजन लेने का पूरा मौका देता है।

8. ब्लडबोर्न (Bloodborne)

यह गेम हॉरर और एक्शन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। आप एक हंटर के रूप में यार्नहम नाम की डार्क सिटी में उतरते हैं जहां हर गली में खतरा छिपा है। इस गेम में कॉम्बैट फास्ट और रिस्की है, और आपको हमेशा अलर्ट रहना पड़ता है। इसका माहौल इतना इमर्सिव है कि आप इसमें डूब जाते हैं और बार-बार मरना भी एक्साइटिंग लगने लगता है।

7. स्टार वॉर्स: नाइट्स ऑफ द ओल्ड रिपब्लिक II – द सिथ लॉर्ड्स (Star Wars: Knights of the Old Republic II – The Sith Lords)

अगर आप Star Wars यूनिवर्स के फैन हैं, तो ये गेम आपके लिए एक ड्रीम जैसा है। ये ओरिजिनल ट्रायोलॉजी से काफी पहले की कहानी है जहां आप एक एक्स-जेडी होते हैं। इस गेम में डार्क और लाइट साइड के बीच बैलेंस बनाना एक बड़ी चुनौती है। कैरेक्टर इंटरैक्शन और आपकी चॉइसेज़ इसे और भी गहरा बना देते हैं।

6. डार्क सोल्स (Dark Souls)

अगर आपने कभी हार मानने के बाद भी ‘एक बार और’ कहा है, तो शायद आपने डार्क सोल्स खेला होगा। ये गेम चैलेंजिंग है, लेकिन जितनी बार आप गिरते हैं, उससे ज्यादा बार आप सीखते हैं। इसमें बॉसेज़ मुश्किल होते हैं, मैप्स टेबल की तरह हैं और स्टोरी इतनी मिस्ट्री से भरी है कि खुद समझनी पड़ती है। पर यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है।

5. एल्डन रिंग (Elden Ring)

FromSoftware का ये मास्टरपीस जैसे ही आया, गेमिंग की दुनिया में धूम मचा दी। ये गेम डार्क सोल्स जैसे टफ कॉम्बैट को एक ओपन वर्ल्ड सेटिंग में लेकर आता है। इस गेम में आप एक Tarnished प्लेयर होते हैं जो Elden Ring को फिर से जोड़ने के मिशन पर होता है। इसमें हॉर्सबैक फाइटिंग, मैजिक, और ढेरों सीक्रेट्स इसे लंबा और मजेदार बनाते हैं।

4. द लीजेंड ऑफ ज़ेल्डा: ओकारिना ऑफ टाइम (The Legend of Zelda: Ocarina of Time)

यह निन्टेंडो 64 का वो क्लासिक गेम है, जिसने पूरी एक्शन-एडवेंचर की परिभाषा बदल दी। आप लिंक बनते हैं जो अपनी दुनिया को बचाने के लिए टाइम ट्रैवल तक करता है। इस गेम में पज़ल्स, साउंडट्रैक और बॉस फाइट्स सभी शानदार हैं। जो प्लेयर्स इसे खेल चुके हैं, उनके लिए ये सिर्फ एक गेम नहीं, एक नॉस्टैल्जिक जर्नी है।

3. मास इफेक्ट 2 (Mass Effect 2)

यह गेम स्पेस में सेट है, लेकिन इसका दिल पूरी तरह से इमोशन और एक्शन से जुड़ा है। आप कमांडर शेपर्ड के रोल में होते हैं जो इंसानियत को बचाने के मिशन पर निकला है। इसमें आपके फैसले गेम के एंडिंग को पूरी तरह बदल सकते हैं। टीम बनाना, मिशन प्लान करना और हर किरदार की कहानी को समझना इसे बेहद स्पेशल बनाता है।

2. डियाब्लो II (Diablo II)

यह गेम पुराने स्कूल के लूट-बेस्ड गेमिंग का सिंबल है। सात क्लासेस, रैंडमाइज्ड डंगियंस और हमेशा कुछ नया पाने का जुनून। यही वो फॉर्मूला है जिसने इस गेम को आइकॉनिक बना दिया। इस गेम Sanctuary की अंधेरी दुनिया, Prime Evils जैसे बॉसेज़ और फास्ट-पेस्ड कॉम्बैट मिलकर एक ऐसा अनुभव देते हैं, जिसे बार-बार खेलने का मन करता है।

1. द विचर 3: वाइल्ड हंट (The Witcher 3: Wild Hunt)

अगर आप किसी एक गेम को परफेक्ट एक्शन RPG कहना चाहें तो यह वही गेम है। इसमें आप गेराल्ट नाम के मॉन्स्टर हंटर की भूमिका में होते हैं, जो अपनी खोई हुई बेटी को ढूंढने निकला है।

इस गेम का ओपन वर्ल्ड इतना बड़ा और डिटेल्ड है कि हर कोना एक्सप्लोर करने का मन करता है। क्वेस्ट्स में इमोशन है, ड्रामा है और आपकी हर चॉइस से कहानी का रुख बदलता है। इस गेम में कॉम्बैट भी काफी स्मूद चलते हैं और मॉन्स्टर्स वाकई खतरनाक लगते हैं।

गेमिंग से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version