Free Fire में स्नाइपर राइफल्स किसी भी प्लेयर के लिए बहुत अहम रोल निभाती हैं। चाहे दुश्मन दूर हो, कवर के पीछे छुपा हो या आपको टीम को सपोर्ट देना हो स्नाइपर हमेशा गेम की दिशा बदल देती है। अगर आप सही स्नाइपर चुनते हैं और उसे सही टाइम पर इस्तेमाल करते हैं, तो किल करना, पोज़िशन पकड़ना और मैच कंट्रोल करना बहुत आसान हो जाता है।
Free Fire की 6 टॉप स्नाइपर गन्स के बारे में जानते हैं।
1. VSK94- साइलेंट स्नाइपर
VSK94 की सबसे बड़ी खासियत है इसका बिल्ट-इन साइलेंसर। गोली चलने पर आवाज बहुत कम आती है, जिससे आपकी लोकेशन दुश्मन को तुरंत पता नहीं चलती। क्यों अच्छी है?
- आवाज बहुत कम
- रेंज अच्छी
- शुरुआती खिलाड़ियों के लिए आसान
- फायर रेट ठीक-ठाक
यह उन प्लेयर्स के लिए परफेक्ट है जो शांत रहकर स्टेल्थ मोड में दुश्मन को खत्म करना पसंद करते हैं।
2. KAR98K- भरोसेमंद क्लासिक स्नाइपर
KAR98K एक बैलेंस्ड और भरोसेमंद स्नाइपर है। इसका डैमेज और स्थिरता इसे हर लेवल के खिलाड़ी के लिए बेस्ट बनाती है। खास बात:
- अच्छा डैमेज
- स्कोप स्टेबल
- हेडशॉट की संभावना ज्यादा
- मैप में आसानी से मिल जाती है
अगर आप बेसिक लेकिन सॉलिड स्नाइपर चाहते हैं, तो KAR98K बढ़िया है।
3. AWM -स्नाइपर किंग
AWM Free Fire की सबसे खतरनाक स्नाइपर है। एक क्लीन हेडशॉट में दुश्मन खत्म। यह एयरड्रॉप में मिलती है और सबसे ज्यादा पावरफुल स्नाइपर मानी जाती है। AWM क्यों स्पेशल है?
- डैमेज सबसे ज्यादा
- अल्ट्रा-स्टेबल स्कोप
- आर्मर को आसानी से भेदती है
- हेडशॉट मशीन
हर प्रो का पसंदीदा हथियार एक शॉट, एक किल वाली असली स्नाइपर।
4. M82B- Glue Wall तोड़ने वाली स्नाइपर
M82B की खासियत है कि यह दुश्मन की Glue Wall को भी डैमेज देती है। इससे स्क्वाड फाइट में आपकी टीम को बहुत फायदा मिलता है। इसकी ताकत:
- Glue Wall आसानी से टूटती है
- कवर और वाहन भी भेद लेती है
- बॉडी शॉट में भी भारी डैमेज
- सटीक और भरोसेमंद
अगर सामने वाला प्लेयर हर 2 सेकंड में Glue Wall लगा रहा हो, तो M82B उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है।
5. Healing Sniper- डैमेज + हीलिंग
यह स्नाइपर थोड़ी हटकर है। यह दुश्मन को डैमेज दे सकती है और साथी प्लेयर को हील भी कर सकती है। टीम गेम में काफी काम आती है। क्यों बढ़िया है?
- टीममेट को तुरंत हील कर सकती है
- स्कोप अच्छा
- सपोर्ट प्लेर्स के लिए जरूरी गन
अगर आप टीम सपोर्ट + स्नाइपिंग दोनों खेलते हैं, तो यह आपके लिए सही है।
6. M24- तेज़ और स्किल-बेस्ड स्नाइपर
M24, AWM का थोड़ा हल्का वर्ज़न है। डैमेज कम है, लेकिन फायर रेट और स्पीड ज्यादा। जो प्लेयर्स फास्ट स्नाइपिंग पसंद करते हैं, वे इसे चुनते हैं। M24 की खासियतें:
- बढ़िया डैमेज
- फायर रेट सबसे तेज़
- हल्की और स्टेबल
- मिड + लॉन्ग दोनों रेंज में अच्छा प्रदर्शन
नए और प्रो दोनों प्लेयर्स के लिए यह एक मज़ेदार स्नाइपर है।
हर स्नाइपर का अपना रोल है:
AWM: सबसे पावरफुल
M82B: Glue Wall का दुश्मन
KAR98K: भरोसेमंद और आसान
VSK94: साइलेंट गेमप्ले के लिए
Healing Sniper: टीम सपोर्ट के लिए
M24: तेज़ और फ्लिक-शॉट्स के लिए
यह भी पढ़े: Free Fire MAX के लिए 50 बेहतरीन और स्टाइलिश Nicknames
अगर आप Sniper Pro बनना चाहते हैं, तो इन हथियारों को Training Ground में प्रैक्टिस करें और अपने स्टाइल के हिसाब से सही गन चुनें। सही स्नाइपर, सही टाइमिंग और दमदार स्नाइपिंग परफॉर्मेंस।







