Saturday, June 20

BGIS 2026 Grand Finals चेन्नई में तीन दिन तक चली रोमांचक भिड़ंत के बाद खत्म हुआ, जहां iQOO Soul ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल स्टैंडिंग और प्राइज़ पूल का पूरा बंटवारा भी जारी किया गया, साथ ही उन खिलाड़ियों को खास अवॉर्ड्स दिए गए जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन किया। इन अवॉर्ड्स के जरिए उन बेहतरीन खिलाड़ियों को पहचान मिली, जिन्होंने लगातार अच्छा खेल दिखाया और अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया।

BGIS 2026 ग्रैंड फ़ाइनल्स अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स

यहाँ BGIS 2026 ग्रैंड फ़ाइनल्स के व्यक्तिगत और खास अवॉर्ड जीतने वालों की पूरी लिस्ट दी गई है:

  • सबसे कीमती खिलाड़ी (MVP): HunterZ – 3,00,000
  • फ़ाइनल्स MVP: LEGIT – 1,50,000
  • बेस्ट IGL: NakuL – 2,00,000
  • उभरता सितारा: Detrox – 1,00,000
  • बेस्ट क्लच: Termi – 1,00,000
  • फ़ैन्स की पसंदीदा टीम: iQOO Soul – 1,00,000

BGIS 2026 की फाइनल रैंकिंग की लिस्ट यहाँ पढ़े

  1. IQOO SOUL – 173 पॉइंट्स
  2. Genesis Esports – 169 पॉइंट्स
  3. IQOO Orangutan – 132 पॉइंट्स
  4. Victores Sumus – 128 पॉइंट्स
  5. HeroXtreme Godlike – 118 पॉइंट्स
  6. K9 Esports – 117 पॉइंट्स
  7. IQOO REVENANT XSPARK – 114 पॉइंट्स
  8. Wyld Fangs – 112 पॉइंट्स
  9. Vasista Esports – 103 पॉइंट्स
  10. NEBULA Esports – 100 पॉइंट्स
  11. Learn From Past – 97 पॉइंट्स
  12. Meta Ninza – 95 पॉइंट्स
  13. MYTH Official – 90 पॉइंट्स
  14. iQOO Reckoning Esports – 89 पॉइंट्स
  15. IQOO Team Tamilas – 81 पॉइंट्स
  16. WELT Esports – 62 पॉइंट्स

टूर्नामेंट के के बेस्ट प्लेयर्स के बारे में जानें

HunterZ ने ग्रैंड फाइनल्स के हर चरण में लगातार शानदार फ्रैगिंग और अपने गेम इम्पैक्ट के दम पर BGIS 2026 का ओवरऑल MVP अवॉर्ड अपने नाम किया। मुश्किल परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन उनकी टीम के रनर-अप बनने में अहम भूमिका निभाता दिखा।

वहीं LEGIT ने फाइनल मैचों के दौरान बेहतरीन गेमप्ले दिखाते हुए फाइनल्स MVP का खिताब जीता। दबाव भरे मौकों पर उनके एलिमिनेशन और सही फैसलों ने टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। इस बीच Nakul को पूरे टूर्नामेंट में शानदार लीडरशिप और सटीक गेम डिसीजन के लिए ‘बेस्ट IGL’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version