BGIS 2026 के In-Game Qualifiers की शुरुआत 8 जनवरी 2026 से हो चुकी है। यह भारत के सबसे बड़े BGMI टूर्नामेंट में शामिल होने का सबसे बड़ा ओपन प्लेटफॉर्म है, जहाँ बिना किसी इनविटेशन के हजारों टीमें भाग ले सकती हैं। इस चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमें अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी और आगे चलकर Round 1 में इनवाइटेड प्रो टीमों के साथ मुकाबला करेंगी।
BGIS 2026 In-Game Qualifiers: Dates
BGIS 2026 के In-Game Qualifiers 8 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 4 जनवरी को समाप्त हो गया था और टीमों का वेरिफिकेशन 5 से 7 जनवरी के बीच पूरा किया गया। इस स्टेज में किसी तरह का तय लॉबी टाइम नहीं होता, जिससे टीमें अपनी सुविधा के अनुसार मुकाबले खेल सकती हैं। क्वालिफायर्स के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद 26 जनवरी 2026 से Round 1 की शुरुआत होगी।
क्वालिफायर्स के लिए क्या है नियम
इन क्वालिफायर्स में हिस्सा लेने के लिए टीम में कम से कम 4 और अधिकतम 6 खिलाड़ी होने चाहिए। प्रत्येक खिलाड़ी का BGMI अकाउंट लेवल 30 या उससे ज्यादा होना आवश्यक है और उसकी रैंक कम से कम Platinum I होनी चाहिए। सभी खिलाड़ी भारतीय नागरिक होने चाहिए, जिनकी पहचान Aadhar या Passport जैसे मान्य सरकारी दस्तावेजों के माध्यम से सत्यापित की जाती है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद टीम का रोस्टर लॉक कर दिया जाता है और सारी जानकारी टीम कैप्टन द्वारा सबमिट की जाती है। Krafton के किसी भी कर्मचारी को इस टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति नहीं है और खिलाड़ियों के इन-गेम नाम निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार होने चाहिए।
BGIS 2026 In-Game Qualifiers: फॉर्मेट के बारे में पूरी जानकारी
BGIS 2026 के In-Game Qualifiers का फॉर्मेट लगातार अच्छे प्रदर्शन पर आधारित है। हर टीम को कुल 15 मैच खेलने का मौका मिलता है, जो TPP Classic Ranked मोड में सिर्फ Erangel और Miramar मैप्स पर खेले जाते हैं। इनमें से टीम के केवल सर्वश्रेष्ठ 10 मैचों के अंक ही जोड़े जाते हैं। इस चरण से टॉप 1,016 टीमें, या अधिकतम 1,024 टीमें, Round 1 के लिए क्वालिफाई करेंगी। यदि टीमों के पॉइंट्स समान होते हैं, तो रैंकिंग का फैसला फिनिश पॉइंट्स, सर्वाइवल टाइम, एक्यूरेसी और हालिया प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
BGMI India Series 2026 IGQ में पॉइंट सिस्टम की जानकारी
इस पॉइंट सिस्टम में प्लेसमेंट और किल्स दोनों को समान महत्व दिया गया है। पहले स्थान पर आने वाली टीम को 10 अंक मिलते हैं, दूसरे स्थान पर 6, तीसरे पर 5 और इसी तरह आठवें स्थान तक पॉइंट्स दिए जाते हैं। प्रत्येक किल पर 1 अतिरिक्त अंक मिलता है, जिससे टीमों को आक्रामक और सुरक्षित रणनीति के बीच संतुलन बनाकर खेलना पड़ता है। पिछले टूर्नामेंट्स के रुझानों को देखें तो 4 से 6 चिकन डिनर और लगातार अच्छा प्लेसमेंट क्वालिफाई करने के लिए पर्याप्त हो सकता है।
BGIS 2026 IGQ के नियम
इन-गेम क्वालिफायर्स के दौरान नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। हर मैच का इन-गेम POV और हैंडकैम रिकॉर्ड करना अनिवार्य होता है, जिसे YouTube पर Unlisted लिंक या Google Drive के ओपन लिंक के माध्यम से सबमिट करना होता है। मैच खेलने के 8 घंटे के भीतर रिकॉर्डिंग जमा न करने पर प्रति मैच 2 अंकों की कटौती की जाती है। थर्ड-पार्टी ऐप्स, एमुलेटर या किसी भी प्रकार के एक्सटर्नल डिवाइस का उपयोग सख्त रूप से प्रतिबंधित है, और नियमों का उल्लंघन करने पर टीम को डिसक्वालिफाई भी किया जा सकता है।
BGMI India Series 2026: क्वालिफाई करने का रास्ता
Game Qualifiers से क्वालिफाई करने वाली टीमें Round 1 में प्रवेश करेंगी, जिसमें कुल 1,024 स्क्वॉड्स को 64 ग्रुप्स में विभाजित किया जाएगा। हर ग्रुप में 6 मैच खेले जाएंगे और हर ग्रुप की टॉप 7 टीमें, साथ ही 48 ओवरऑल बेस्ट टीम्स अगले स्टेज में क्वालिफाई करेंगी। इसके बाद टूर्नामेंट The Grind चरण में जाएगा, जिसमें 64 इनवाइटेड टीमें भी शामिल होंगी। BGIS 2026 का फाइनल मुकाबला 27 से 29 मार्च 2026 के बीच LAN Grand Finals में होगा, जिसमें कुल ₹2 करोड़ का प्राइज़ पूल रखा गया है।







