Garena ने Free Fire MAX India Cup (FFMIC) 2026 के लिए आधिकारिक रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रतियोगिता FFC Mode में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारतभर के प्रोफेशनल और उभरते खिलाड़ी देश के सबसे बड़े Free Fire MAX ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स में हिस्सा ले सकेंगे।
Garena की ओर से साफ किया गया है कि सभी इच्छुक खिलाड़ियों को इन-गेम दी गई समय-सीमा के भीतर स्क्वॉड रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी टीम की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। हालांकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल रखा गया है, लेकिन किसी भी प्रकार की गलती टीम को डिसक्वालीफाई कर सकता है।
FFMIC 2026 (FFC Mode) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
टीम कैसे बनाएं
- स्क्वॉड का कोई एक खिलाड़ी टीम बनाएगा, जबकि बाकी सदस्य बाद में टीम से जुड़ सकते हैं।
- टीम का नाम अलग और मर्यादित होना जरूरी है।
- आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर टीम को आगे के चरणों से बाहर किया जा सकता है।
- रजिस्ट्रेशन के दौरान संपर्क माध्यम चुनना होगा, जिसमें WhatsApp को प्राथमिकता दी गई है।
- सही मोबाइल नंबर दर्ज करना बेहद जरूरी है, क्योंकि क्वालिफाई करने पर सभी आधिकारिक सूचनाएं इसी माध्यम से भेजी जाएंगी। इसके साथ ही टीम के लिए अवतार और बैनर भी सेट किए जा सकते हैं।
स्क्वॉड में खिलाड़ियों को जोड़ना
टीम बनने के बाद इनविटेशन लिस्ट के जरिए अन्य खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जा सकता है। जो खिलाड़ी अक्सर साथ खेलते हैं, वे लिस्ट में आसानी से दिख जाते हैं। यदि कोई खिलाड़ी लिस्ट में नजर न आए, तो टीम कोड शेयर करके उसे मैन्युअली टीम में जोड़ा जा सकता है।
टीम छोड़ने या बदलने का विकल्प
अगर किसी कारण से टीम में बदलाव करना पड़े, तो Recruit सेक्शन के पास दिए गए Exit विकल्प का उपयोग करके टीम छोड़ी या पूरी तरह डिलीट की जा सकती है। टीम डिसबैंड होने में लगभग 15 से 20 मिनट लगते हैं, जिसके बाद खिलाड़ी नई टीम बना या किसी अन्य स्क्वॉड में शामिल हो सकता है।
FFMIC 2026 के मुख्य नियम
- स्क्वॉड के सभी खिलाड़ियों का कम से कम लेवल 40 होना जरूरी है।
- सभी मुकाबले रविवार दोपहर 12:00 बजे (IST) से शुरू होंगे।
- Garena ने निष्पक्ष खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों से हैकिंग या गलत गतिविधियों की रिपोर्ट सोशल मीडिया के जरिए करने का अनुरोध किया है।
- जिन खिलाड़ियों के पास पूरी टीम नहीं है, वे कम्युनिटी फोरम या कमेंट सेक्शन में अपनी भूमिका (जैसे Rusher या Sniper) बताकर नए साथी ढूंढ सकते हैं।
FFMIC 2026 रजिस्ट्रेशन शेड्यूल
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 9 फरवरी 2026, दोपहर 12:00 बजे (IST)
- रजिस्ट्रेशन समाप्त: 15 फरवरी 2026, रात 10:00 बजे (IST)







