Wednesday, February 11

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज 11 फरवरी को 13वां मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इससे पहले अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कनाडा की टीम को हराया था।

जबकि दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम को अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए इस मैच से जुड़ी अहम बातों और आंकड़ों को भी जान लेते हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच नहीं हारी है अफ्रीकी टीम :-

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमों के बीच अभी तक कुल 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। तब इन तीनों ही मैचों में अफ्रीकी टीम को जीत मिली थी। वहीं ये दोनों टीमें आखिरी बार साल 2024 के टी-20 विश्व कप में आपस में भिड़ीं थी।

South Africa Cricket Team
South Africa Cricket Team

तब इस मैच में प्रोटियाज टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस समय यह मैच ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया था। तब उस मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 56 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आसानी से उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

ऐसी हो सकती है अफगानिस्तान की टीम :-

अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेले अपने पहले मैच में निर्धारित 20 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद कीवी टीम ने अफगानी टीम को 5 विकेट से हरा दिया था। तभी तो आज के इस मैच में अफगानिस्तान की टीम अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

Afghanistan cricket team
Afghanistan cricket team

अफगानिस्तान की संभावित एकादश : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, और फजलहक फारूकी।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है दक्षिण अफ्रीकी टीम :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने अपने पहले मैच में कनाडा की टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में कनाडा की टीम अपने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर केवल केवल 156 रन ही बना सकी थी। उस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस को छोड़कर सभी बल्लेबाजों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। वहीं आज अपने इस मैच में भी यह टीम उसी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

South Africa cricket team
South Africa cricket team

दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, और लुंगी एनगिडी।

ऐसी रहेगी आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

Narendra Modi Stadium Pitch Report
Narendra Modi Stadium Pitch Report

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।

कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 11 फरवरी को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि आज यहां बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। तभी तो आज सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें यह मैच :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें :-

दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान एडेन मार्करम ने कनाडा की टीम के खिलाफ 32 गेंदों पर 59 रन बनाए थे। इसके अलावा आज वह एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे।

Aiden Markram
Aiden Markram

जबकि तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने उस मैच में 31 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसके अलावा अफगानिस्तान टीम के बल्लेबाज गुलबदीन नैब ने अपने पिछले मैच में कीवी टीम के खिलाफ 35 गेंदों में 63 रन बनाए थे। तभी तो आज दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ वह फिर से कमाल करना चाहेंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version