BGMI प्रेमियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। क्राफ्टन इंडिया ने BGIS(Battlegrounds Mobile India Series) 2026 के “द ग्राइंड” चरण के लिए ग्रुप ड्रॉ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए साझा की। इस स्टेज में कुल 64 आमंत्रित टीमें हिस्सा लेंगी, जो मुख्य टूर्नामेंट में जगह पक्की करने के लिए आपस में भिड़ेंगी। यह रोमांचक मुकाबले 17 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक खेले जाएंगे, जहां दर्शकों को जबरदस्त कम्पटीशन देखने को मिलेगी।
BGIS 2026: द ग्राइंड स्टेज क्यों है खास?
द ग्राइंड चरण BGIS 2026 का एक महत्वपूर्ण क्वालिफाइंग राउंड है। इसमें शामिल सभी 64 टीमों को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर सीधे आमंत्रित किया गया है। इन टीमों को चार ग्रुप A, B, C और D में विभाजित किया गया है, जिसमें हर ग्रुप में 16 टीमें शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप दो सेट्स में कुल 24 मुकाबले खेलेगा।
ग्रुप A
शामिल टीमें: iQOO Orangutan, K9 Esports, iQOO SOUL, Infinix True Rippers, Nebula Esports, OnePlus Gods Reign, Higg Boson, MADKINGS, iQOO Reckoning Esports, iQOO 8BIT, Team AX, Victorus Sumus, Hero Xtreme Godlike, Autobotz Esports, Blitz, RCE
मैच टाइमटेबल: सेट 3 (25- 28 जनवरी) और सेट 4 (29 जनवरी- 1 फरवरी)
क्वालिफिकेशन नियम: शीर्ष 8 टीमें सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि बाकी टीमों को राउंड 4 में खेलना होगा।
ग्रुप B
शामिल टीमें: H4K, Genesis Esports, Vanguard, TWOB, Rising Esports, EVOX, ZTSU, Kalinga eSports, Sinewy eSports, WYLD FANGS, 4TR, iQOO Team Tamilas, The Knight Mobs, NONX eSports, Team X, LSDE
मैच टाइमटेबल: सेट 3 (25- 28 जनवरी) और सेट 4 (29 जनवरी- 1 फरवरी)
क्वालिफिकेशन नियम: ग्रुप की टॉप 8 टीमें राउंड 4 में जगह बनाएंगी, जबकि बाकी टीमों को राउंड 3 में जाना होगा।
ग्रुप C
शामिल टीमें: FS Esports, AURA, Do or Die, Troy Tamilan eSports, JUX Esports, LEFP, Versatile, Rider Esports, Vasista Esports, iQOO Revenant XSpark, GlitchxReborn, G4R, Altitude, Medal Esports, EGGY, OSH
मैच टाइमटेबल: सेट 1 (17- 20 जनवरी) और सेट 2 (21- 24 जनवरी)
क्वालिफिकेशन नियम: कुल अंकों की स्थिति के आधार पर टीमें या तो राउंड 3 में आगे बढ़ेंगी या राउंड 2 में उतरेंगी।
ग्रुप D
शामिल टीमें: 2OP and Esports.social, Team Alpha, SBZ, White Walkers, Rivelray Esports, Gravity Esports, LHS, Team Insane, M4, Phoenix, GFM, MetaNinza, EVOM, LE समेत अन्य
मैच टाइमटेबल: सेट 1 (17- 20 जनवरी) और सेट 2 (21- 24 जनवरी)
क्वालिफिकेशन नियम: ग्रुप की टॉप 8 टीमें राउंड 2 के लिए क्वालिफाई करेंगी, जबकि बाकी टीमों को राउंड 1 से ही सफर जारी रखना होगा।
यह भी पढ़े: http://BGIS 2026: इन-गेम क्वालिफायर आज से शुरू, सब कुछ जानें
BGIS 2026 का यह चरण भारतीय ई-स्पोर्ट्स के लिए बेहद निर्णायक माना जा रहा है। सभी की निगाहें इन मुकाबलों पर टिकी रहेंगी, जहां देश की दिग्गज BGMI टीमें अपने कौशल और रणनीति का प्रदर्शन करेंगी।







